जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर AAP ने खोला मोर्चा, ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ टाउनहॉल का ऐलान, जारी किए नंबर

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, अब E-20 पर भी एक होकर आवाज उठानी होगी.

Author
27 Jul 2026
( Updated: 27 Jul 2026
06:54 PM )
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर AAP ने खोला मोर्चा, ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ टाउनहॉल का ऐलान, जारी किए नंबर
Image Source- IANS/X/@ArvindKejriwal
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने इथेनॉल मिक्स पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. AAP ने E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देश भर के लोगों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है. इसी उद्देश्य से पार्टी आगामी एक अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 11:30 बजे ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ का आयोजन करने जा रही है. 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी. उन्होंने बताया, इस टाउनहॉल में लोग फिजिकली या ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक वाट्सएप करना होगा और भेजे गए लिंक को खोल कर शनिवार को 11:30 के बाद किसी भी समय प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा? 

उन्होंने बताया कि टॉउन हॉल में विशेषज्ञ, वाहन मालिक और ई-20 में रूचि रखने वाले लोग अपने विचार रखेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे. उन्होंने AAP मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई दी. केजरीवाल ने कहा, देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुका दिया और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा. 

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से अपील करते हुए कहा, अब प्रधानमंत्री से निवेदन है कि लगे हाथों E-20 का भी मामला हल कर दें, लोग बेहद परेशान हैं. लोगों की गाड़ियां और माइलेज खराब हो रही हैं. इसीलिए प्रधानमंत्री से निवेदन है कि इससे पहले कि यह मुद्दा भी बड़ा बने, वे खुद आगे बढ़कर इसको हल कर दें.

हजारों लोगों के शामिल होने की जताई उम्मीद 

उन्होंने कहा, E-20 के मुद्दे पर देश के सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट कार्यक्रम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे. जो लोग दिल्ली और आसपास के शहरों के हैं और खुद आ सकते हैं, वे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह 1130 बजे तक पहुंच जाएं. वहीं, जो लोग दिल्ली के बाहर के हैं और खुद नहीं आ सकते, ऐसे हजारों की संख्या में लोग ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. 

AAP ने जारी किए Whatsapp नंबर

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऑनलाइन जुड़ने के लिए फोन नंबर 8588833212 पर पर व्हाट्सएप करना है और शुक्रवार शाम तक लिंक भेज दिया जाएगा. अगले दिन एक अगस्त सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी समय उस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. 

Advertisement

उन्होंने बताया, इस टाउन हॉल में हमें हम E-20 के मुद्दे पर दिलचस्पी रखने वाले सभी विशेषज्ञों, ई-20 के सभी पीड़ितों और और जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, उन सब लोगों को एक मंच पर लाकर सबको बोलने का मौका देंगे. साथ ही, आगे की रणनीति भी तय करेंगे कि इस मुद्दे पर सरकार को कैसे फोर्स किया जाए कि सरकार E-20 पॉलिसी को वापस ले. 

यह भी पढ़ें- अब इथेनॉल मिक्स पेट्रोल के खिलाफ उठी आवाज… CJP की तर्ज पर बन गई ‘E20 जनता पार्टी’, सोशल मीडिया पर खोल दिया मोर्चा

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टाउनहॉल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग हिस्सा लें. खुद आना चाहें तो खुद भी आ सकते हैं और वर्चुअली जुड़ना चाहें तो वर्चुअली भी जुड़ सकते हैं. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की थी. उसमें 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां आ चुकी हैं, जिसको लेकर अगले हफ्ते प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें