Advertisement
नए टर्मिनल, एयरपोर्ट विस्तार… योगी सरकार में UP में हवाई कनेक्टिविटी को मिल रही नई उड़ान
UP का नागरिक उड्डयन ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है. गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती एयरपोर्ट परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है.
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है. प्रदेश सरकार हवाई संपर्क को मजबूत बनाने के लिए नए एयरपोर्ट, टर्मिनल भवनों के निर्माण और मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है.
नागरिक उड्डयन विभाग की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती एयरपोर्ट परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है.
गोरखपुर में नया सिविल टर्मिनल लगभग तैयार
Advertisement
गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने नया सिविल टर्मिनल विकसित करने का निर्णय लिया है. इसके लिए भारतीय वायुसेना की 42.14 एकड़ भूमि हस्तांतरण हेतु जून 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और रक्षा मंत्रालय के बीच एमओयू किया गया. परियोजना के अंतर्गत परिसंपत्तियों के विस्थापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. वर्तमान में यहां से औसतन 12 उड़ानों का संचालन हो रहा है.
Advertisement
आगरा एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का निर्माण जारी
आगरा एयरपोर्ट पर नए सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए 52 एकड़ भूमि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि 92.50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.
Advertisement
कानपुर एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी
कानपुर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार और एएआई के बीच हुए समझौते के तहत 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई थी, जिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से नया सिविल टर्मिनल विकसित किया गया. इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था.
मौजूदा समय में यहां से चार उड़ानों का संचालन हो रहा है. अब टर्मिनल परिसर के विस्तार के लिए लगभग 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि का प्रस्ताव विचाराधीन है.
Advertisement
अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार पर 738 करोड़ रुपये खर्च होंगे
अलीगढ़ एयरपोर्ट का विकास का कार्य 2024 में पूरा किया गया. अब राज्य सरकार ने इसके बड़े विस्तार का निर्णय लिया है। इसके लिए 275.74 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण हेतु 738.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. अधिकांश भूमि खरीदी जा चुकी है और बाकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है.
मुरादाबाद एयरपोर्ट विस्तार को लेकर प्रक्रिया जारी
Advertisement
मुरादाबाद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का कार्य 2024 में पूरा किया गया. अब इसके विस्तार के लिए चिन्हित भूमि को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच तकनीकी प्रक्रियाएं चल रही हैं. भू-निर्देशांकों के सत्यापन और मास्टर प्लान के अनुरूप भूमि उपलब्धता पर कार्य किया जा रहा है.
श्रावस्ती एयरपोर्ट के विस्तार पर 350 करोड़ रुपये स्वीकृत
श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास भी आरसीएस योजना के तहत वर्ष 2024 में पूरा किया गया. एयरपोर्ट विस्तार के लिए 226.75 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 218 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. शेष भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है.
Advertisement
हवाई संपर्क बढ़ाने पर सरकार का विशेष ध्यान
यह भी पढ़ें
प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ना है, जिससे पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके. नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हो रहे ये निवेश राज्य की आर्थिक प्रगति और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेंगे.