Advertisement
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने बदली युवाओं की तकदीर, UPPCS-2024 परीक्षा में स्कीम से जुड़े 77 अभ्यर्थी सफल
योगी सरकार की निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदेश के युवाओं का भविष्य गढ़ रही है. आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका मिल रहा है.
Advertisement
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है. समाज कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों से कोचिंग ले रहे 77 अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS) 2024 की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है.
यह उपलब्धि योगी सरकार की युवा कल्याण से जुड़ी नीति को दर्शाती है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान युवाओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर दिया जा रहा है.
सफल अभ्यर्थियों को मंत्री असीम अरुण ने दी बधाई
Advertisement
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, CM योगी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन को धरातल पर उतार रही है. यह योजना सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी प्रतिभाशाली युवा की सफलता आर्थिक सीमाओं के कारण बाधित न हो.
Advertisement
विभिन्न केंद्रों से अभ्यर्थियों को मिली सफलता
समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भागीदारी भवन, लखनऊ स्थित कोचिंग केंद्र से 40, अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र से 20 और हापुड़ के राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग केंद्र से 17 अभ्यर्थी UPPCS-2024 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं.
Advertisement
अभ्यर्थियों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी की सुविधा
योगी सरकार की यह पहल प्रदेश के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रही है. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्यर्थियों को निशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं मिल रही हैं, साथ ही हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में तैयारी हो रही है. मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल टेस्ट और अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है.
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल UP के प्रतिभावान युवाओं के भविष्य को न केवल दिशा देने में मददगार बन रही है. बल्कि भविष्य भी गढ़ रही है. UPPCSS 2024 के ये परिणाम बताते हैं कि ये योजना कितनी असरदार साबित हो रही है.
यह भी पढ़ें