Advertisement

Loading Ad...

कांग्रेस के 38 विधायकों ने बेंगलुरु के लिए भड़ी उड़ान, मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है!

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. BJP ने तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार का नामांकन करवा दिया, इसके बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी भी तेज कर दी.

Source- Screengrab/IANS/Video
Loading Ad...

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने वाला है. उससे पहले सियासी उठापटक तेज हो गई है. कांग्रेस को डर है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त हो सकती है, इस डर से पार्टी ने अपने विधायकों को विशेष विमान से बेंगलुरु भेज रही है. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP पर खरीद-फरोख्त का व्यापार बनाने का आरोप लगाया है. मध्य प्रदेश में नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि BJP कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए पैसे देने की कोशिश कर रही है, लेकिन विधायकों ने पार्टी के लिए निष्ठा दिखाते हुए इस प्रस्ताव को लौटा दिया. 

विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया 

Loading Ad...

उमंग सिंघार के आवास पर हुई बैठक में विधायकों का जमावड़ा लगा. जिसमें राज्यसभा चुनाव पर रणनीति बनी. क्रॉस वोटिंग और टूट-फूट की आशंका को देखते हुए 38 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया. इनमें से कुछ विधायक अपने परिवार और स्टाफ को भी लेकर रवाना हुए. 

Loading Ad...

वहीं, जिस विमान से कांग्रेस विधायक बेंगलुरु जा रहे थे उसने काफी देरी से उड़ान भरी, इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP के इशारे पर विमान को उड़ने की इजाजत नहीं मिली है. 
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया, सरकार के इशारे पर विमान को बेवजह रोका गया. 

क्या है मध्य प्रदेश में राज्यसभा का गणित? 

दरअसल, मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार के नामांकन भरा है. कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए पार्टी अपने सभी 62 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है. बकायदा 75 सीटर विमान बुक कराया गया है. 

विधायकों की संख्या के लिहाज से BJP को तीसरी सीट पर जीत के लिए लगभग 10 विधायकों का अतिरिक्त समर्थन हासिल करना होगा. ऐसे में कांग्रेस को आशंका है कि BJP उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश करेगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...