Advertisement

Loading Ad...

आधी रात, आंधी, बारिश और तूफान... फिर भी हाईवे पर रेत माफिया के खिलाफ सड़क पर डटे रहे मुरैना कलेक्टर-एसपी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मुरैना प्रशासन अवैध रेत उत्खनन पर सख्त नजर आया. कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा ने देर रात NH-44 पर खुद चेकिंग अभियान चलाकर रेत से भरे वाहनों की जांच की.

Image Source: Videograb
Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट की ओर से चंबल अभ्यारण क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार सख्ती बरतने के निर्देश दिए जाने के बाद मुरैना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. इसी क्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा ने खुद देर रात नेशनल हाईवे-44 पर उतरकर रेत माफिया के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया. दोनों अधिकारियों ने हाईवे पर खड़े होकर एक-एक लोडिंग वाहन की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि कहीं अवैध रेत परिवहन तो नहीं हो रहा.

नेशनल हाईवे-44 पर देर रात तक चला चेकिंग अभियान

मुरैना के आरटीओ बैरियर के पास कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग व्यवस्था संभाली। रात करीब 11 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक दोनों अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान छोटे-बड़े सभी मालवाहक वाहनों की बारीकी से जांच की गई. अधिकारियों ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाते हुए आसपास के सभी चेकिंग प्वाइंट्स को भी लगातार सक्रिय रखा. खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान हाईवे से कोई भी रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य लोडिंग वाहन गुजरता नहीं मिला. प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता का असर चंबल नदी क्षेत्र से लेकर हाईवे तक साफ तौर पर दिखाई दिया.

Loading Ad...

आंधी-बारिश के बीच भी डटे रहे अधिकारी

Loading Ad...

चेकिंग अभियान के दौरान मौसम ने भी अचानक करवट ले ली. जिले में तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई. खराब मौसम के बावजूद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा हाईवे पर डटे रहे और छाता लेकर लगातार वाहनों की जांच करते नजर आए. अधिकारियों की इस सक्रियता की चर्चा देर रात तक होती रही.

बताते चलें कि मुरैना प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं दिख रहा. अधिकारियों की मैदान में मौजूदगी से साफ संकेत मिला है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Loading Ad...

 

यह भी पढ़ें

मुरैना से सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...