Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'प्रभु श्री राम आपके...'; CM योगी ने अखिलेश यादव को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं के संदेश राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बने.

Image Source: X/@yogiadityanath & @AkhileshYadav
Loading Ad...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उन्हें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

सीएम योगी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.' मुख्यमंत्री के इस संदेश की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है.

Loading Ad...

केशव मौर्य के संदेश पर भी हुई चर्चा

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, 'सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बनी रहे. आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.' केशव मौर्य के संदेश को राजनीतिक जानकार सामान्य शुभकामना के साथ-साथ एक सियासी संकेत के रूप में भी देख रहे हैं. फिलहाल, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं की ओर से आई शुभकामनाओं ने राजनीतिक माहौल में भी चर्चा छेड़ दी है. पूरे दिन उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और समर्थकों ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए अपना उत्साह जताया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...