Advertisement
बगावत और बाहुबल की चुनौती के बीच पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार की जीत, जानें अन्य सीटों का हाल
बिहार विधान परिषद चुनाव में अब तक 8 में से 5 शिक्षक सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने तिरहुत से नरेंद्र सिंह (600 वोट) और सारण से निर्दलीय राहुल राज (1,815 वोट) ने जीत दर्ज की. अभी चार स्नातक सीटों पर नतीजे आना बाक़ी है.
Advertisement
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज़ है. इस मतगणना के बीच चार शिक्षक और एक पटना स्नातक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में पटना की दोनों सीटों पर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत हासिल की. वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी नेता नवल किशोर यादव को हराकर सबको चौंका दिया. इसके अलावा बीजेपी ने तिरहुत और सारण शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव और दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की है. इस परिणाम के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है. अब सबकी नजरें तीन स्नातक निर्वाचन सीटों के नतीजों पर टिकी हैं.
शिक्षक निर्वाचन सीटों पर किसने मारी बाजी?
अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर RJD के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के नरेंद्र सिंह 600 वोटों से विजयी रहे. सारण शिक्षक निर्वाचन सीट का परिणाम भी चर्चा में रहा. यहां बीजेपी के बागी उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के आधार पर 1,815 वोटों से जीत हासिल की. वहीं, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने बाजी मारी. इन नतीजों ने बिहार की शिक्षक निर्वाचन सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी को सामने रखा है.
Advertisement
चुनौतियों के बीच नीरज कुमार ने हासिल की जीत
Advertisement
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में JDU के नीरज कुमार ने जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की. इस चुनाव में उन्हें पार्टी के भीतर उठी बगावत का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को बड़े अंतर से शिकस्त दी, जिन्हें मोकामा विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था. पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के मामले में JDU ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी को निष्कासित कर दिया था. जीत के बाद नीरज कुमार ने चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने धनबल और बाहुबल के दबाव में आए बिना अपनी भूमिका निभाई.
चार स्नातक सीटों के नतीजों का इंतजार
Advertisement
बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों के लिए मतगणना जारी है. इनमें चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि चार स्नातक निर्वाचन सीटों के नतीजे आने बाकी हैं. मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी. बैलेट पेपर से वोटों की गिनती और दूसरी वरीयता के मतों की गणना के कारण परिणाम घोषित होने में समय लग रहा है. इस चुनाव में केवल पहली वरीयता के वोट ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आगे की वरीयताओं के मत भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं.
यह भी पढ़े: अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, 20 सूत्री समिति से बाहर
यह भी पढ़ें
बहरहाल, बिहार विधान परिषद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ होने के लिए तीन स्नातक निर्वाचन सीटों के परिणामों का इंतजार है. अंतिम नतीजे आने के बाद ही सभी आठ सीटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.