Advertisement
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव! 14 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, सफर से पहले देखें नया नंबर
New Delhi Railway Station Change: सोमवार से ये सभी ट्रेनें अपने पुराने प्लेटफॉर्म की बजाय नए प्लेटफॉर्म से चलेंगी और यात्रियों को भी नए प्लेटफॉर्म पर ही उतरना होगा. ऐसे में अगर आप इन ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने के बाद एक बार प्लेटफॉर्म नंबर जरूर जांच लें.
Advertisement
New Delhi Railway Station: राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने रेलवे टेशन पर आने-जाने वाली 14 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए हैं. इनमें मगध एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. सोमवार से ये सभी ट्रेनें अपने पुराने प्लेटफॉर्म की बजाय नए प्लेटफॉर्म से चलेंगी और यात्रियों को भी नए प्लेटफॉर्म पर ही उतरना होगा. ऐसे में अगर आप इन ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने के बाद एक बार प्लेटफॉर्म नंबर जरूर जांच लें.
निर्माण कार्य और भीड़ को देखते हुए लिया फैसला
रेलवे ने यह बदलाव नई दिल्ली स्टेश पर चल रहे निर्माण कार्य और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए किया है. स्टेशन पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिसके कारण कई बार प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ हो जाती है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 400 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता है और करीब 5 लाख यात्री यहां से सफर करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के कारण व्यवस्था बनाए रखना रेलवे के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है. करीब डेढ़ साल पहले भी स्टेशन पर बहुत जयादा भीड़ के कारण एक जानलेवा हादसा हुआ था. इस घटना के बाद रेलवे ने भीड़ को कम करने और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर बदलाव शुरू किए हैं, इसी कड़ी में अब एक बार फिर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं..
Advertisement
ज्यादा यात्रियों वाली ट्रेन को बड़ा प्लेटफॉर्म
Advertisement
रेलवे ने प्लेटफॉर्म बदलते समय इस बात का भी ध्यान रखा है कि किसी ट्रेन में कितने यात्री सफर करते हैं. ज्यादा यात्रियों वाली ट्रेनों को अपेक्षाकृत लंबे और चौड़े प्लेटफॉर्म पर रखने की कोशिश की गई है, ताकि ट्रेन आने पर यात्रियों की भीड़ को संभालने में आसानी हो. वहीं कम यात्रियों वाली ट्रेनों को छोटे प्लेटफॉर्म पर भेजा गया है. इसका मकसद प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को कम करना और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित तरीके से ट्रेन तक पहुंचाना है. अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए रेलवे पहले ही स्टेशन पर यात्री सुविधा शिविर बना चुका है. उनके लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था भी की गई है. इसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है.
Advertisement
इन 14 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी अब प्लेटफॉर्म 10 की जगह 2 से चलेगी, जबकि कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफॉर्म 2 की बजाय 10 पर आएगी. नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 15 से बदलकर 4 और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 14 से बदलकर 8 किया गया है.
इसके अलावा पलवल-गाजियाबाद और गाजियाबाद-पलवल ईएमयू को प्लेटफॉर्म 2 से क्रमशः 3 और 4 पर किया गया है. उत्तरांचल एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 12 की बजाय 1 पर, जबकि दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 13 की जगह 9 पर चलेगी.
कटड़ा से आने-जाने वाली स्वराज, सर्वोदय, हप्पा और जामनगर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 8 से हटाकर प्लेटफॉर्म 1 पर किया गया है, वहीं शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 12 की जगह 8 से चलेगी. कालका-नई दिल्ली शताब्दी का प्लेटफॉर्म भी 1 से बदलकर 2 कर दिया गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
रेलवे लगातार यात्रियों की संख्या और स्टेशन की स्थिति को देखते हुए ऐसे बदलाव कर रहा है. इसलिए यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे ट्रेन पकड़ने से पहले नया प्लेटफॉर्म नंबर जरूर चेक करें, ताकि आखिरी समय में प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से परेशानी न हो.