Bullet Train: 12 घंटे का सफर सिर्फ 4.5 घंटे में! दिल्ली से पटना तक दौड़ेगी रफ्तार की रेल
Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि दिल्ली से कानपुर, लखनऊ और पटना तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है. अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है, तो दिल्ली से पटना का सफर, जिसमें अभी करीब 12 घंटे लगते हैं, घटकर लगभग साढ़े 4 घंटे रह सकता है.
Follow Us:
Bullet Train: देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी तेजी से चल रही है. मुंबई-अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने की योजना के बीच अब उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए भी बड़ी खबर सामने आई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि दिल्ली से कानपुर, लखनऊ और पटना तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है. अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है, तो दिल्ली से पटना का सफर, जिसमें अभी करीब 12 घंटे लगते हैं, घटकर लगभग साढ़े 4 घंटे रह सकता है. यानी हजारों यात्रियों के लिए लंबी रेल यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी.
दिल्ली से यूपी-बिहार के बड़े शहर जुड़ेगे
प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर सिर्फ पटना तक सीमित नहीं होगा. इसमें आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना जैसे बड़े शहरों को जोड़ने की योजना है. अनुमान के मुताबिक दिल्ली से आगरा करीब 58 मिनट मे, कानपुर करीब 1 घंटे 50 मिनट में और लखनऊ लगभग 2 घंटे 12 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. वहीं दिल्ली से प्रयागराज का सफर करीब 3 घंटे और वाराणसी का सफर लगभग 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है. पटना तक करीब 1,170 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े 4 घंटे में तय करने का लक्ष्य रखा जा सकता है
Rail network की four-laning से पूर्वांचल को मिलेगी नई रफ्तार। pic.twitter.com/7ZqhubWcqn
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 31, 2026
यात्रियों के साथ कारोबार और पर्यटन को भी फायदा
इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा फायदा उन लाखों लोगों को मिल सकता है, जिन्हें हर दिन या अक्सर दिल्ली, यूपी और बिहार के बीच सफर करना पड़ता है. तेज कनेक्टिविटी मिलने से नौकरी, पढ़ाई, कारोबार और परिवार से जुड़े कामों के लिए आने-जाने में काफी समय बचेगा. इसके अलावा आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और पटना जैसे पर्यटन और धार्मिक शहरों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है. बेहतर कनेक्टिविटी से इन क्षेत्रों में कारोबार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
New Rules: सितंबर की शुरुआत के साथ बड़ा बदलाव, LPG-तेल से लेकर कार और टैक्स तक बदले ये 7 नियम
मुंबई-अहमदाबाद के बाद हाई-स्पीड रेल का अगला बड़ा कदम
भारत में हाई-स्पीड रेल की दिशा में फिलहाल सबसे बड़ी परियोजना मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर है. इस परियोजना की डिजाइन स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे और परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है. देश मे पहल हाई-स्पीड रेल सेवा अगस्त 2027 में शुरू होने की संभावना है और शुरुआत में सूरत-वापी सेक्शन को खोले जाने की योजना है.
यह भी पढ़ें
वहीं दिल्ली से पटना वाले प्रस्तावित कॉरिडोर के सामने आने से साफ है कि भारत अब सिर्फ एक बुलेट ट्रेन रूट तक सीमित नहीं रहना चाहता. अगर दिल्ली-यूपी-बिहार हाई-स्पीड रेल योजना आगे बढ़ती है, तो आने वाले वर्षों में इन राज्यों के करोड़ों लोगों के लिए तेज, आरामदायक और समय बचाने वाली रेल यात्रा का एक नया विकल्प तैयार हो सकता है.