जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में", रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार की जनता को दी गुड न्यूज

अब पटना से दिल्ली तक का सफर मात्र 4 घंटे 41 मिनट में होगा पूरा. पटना में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी इसकी जानकारी.

"पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में", रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार की जनता को दी गुड न्यूज
Image Credits: X/@samrat4bjp
Advertisement

रफ़्तार की दुनिया में सरकार एक और बड़ा कदम रखने जा रही है अब पटना से दिल्ली का सफर आप कुछ ही घंटो में पूरा कर सकते है. इसकी जानकारी खुद आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों बात की.

पटना से दिल्ली का सफर होगा अब सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना को जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन का भी पिछले बजट में निर्णय लिया है. इससे बिहार को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी. पटना से दिल्ली की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट की रह जाएगी." 

Advertisement

पटना से सिलीगुड़ी तक चलेगी बुलेट ट्रेन

उन्होंने कहा, "आगे पटना से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन जाएगी. आने वाले समय में इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है. पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच में अगले साल शुरू होने वाली है." 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए 10,000 करोड़ से अधिक के रेलवे परियोजनाओं का बजट दिया है. करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ के रेलवे के प्रोजेक्ट्स बिहार में चल रहे हैं. एक नए तरीके से बिहार में रेलवे का विकास हो रहा है..."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "पटना क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए हार्डिंग पार्क में 5 नए प्लेटफॉर्म का एक नया स्टेशन बन रहा है. आज (शुक्रवार) छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत होगी. बिहार में बने हुए इंजन एक्सपोर्ट होने लगे हैं. आज 51 इंजन अफ्रीका के लिए निर्यात होगा."

अश्विनी वैष्णव ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात

Advertisement

यह भी पढ़ें


इस दौरे के दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की. दोनों नेताओं के बीच बिहार में बुनियादी ढांचे, रेलवे, आईटी सेक्टर और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. कुल मिलाकर केंद्रीय मंत्री के इस दौरे ने बिहार में रेलवे, आईटी, स्टार्टअप और औद्योगिक विकास को लेकर कई नई उम्मीदें जगा दी हैं. सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास को नई गति मिलेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें