यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन में सिगरेट पीने पर ₹2000 जुर्माना, भीख मांगने वालों पर भी रेलवे का बड़ा एक्शन
Railway Rules: रेलवे ने साफ कर दिया है कि ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति नियम तोड़ते हुए धूम्रपान करता पाया जाता है, तो उस पर तुरंत 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.
Follow Us:
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए अपने कुछ नियमों को और सख्त कर दिया है...नए बदलावों के तहत अब ट्रेनों और रेलवे स्टशनों पर ध्रूमपान करना, बिना अनुमति के सामान बेचना या भीख मांगना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा पड़ सकता है. रेलवे का मानना है कि ऐसी गतिविधियां न केवल यात्रियों को परेशान करती है, बल्कि कई बार सुरक्षा के लिए भी खतरा बन जाती हैं. यही वजह हैं कि अब इन मामलों में जुर्माने कि राशि बढ़ा दी गई हैं और सजा के प्रावधान भी पहले से अधिक कड़े कर दिए गए हैं.
ट्रेन और स्टेशन पर धूम्रपान किया तो तुरंत लगेगा जुर्माना
रेलवे ने साफ कर दिया है कि ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति नियम तोड़ते हुए धूम्रपान करता पाया जाता है, तो उस पर तुरंत 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर उसका टिकट या पास भी जब्त किया जा सकता है और उसे ट्रेन से उतारा भी जा सकता है. रेलवे का कहना है कि धूम्रपान से यात्रियों को परेशानी होती है और इससे आग लगने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है.
यदि कोई व्यक्ति मौके पर जुर्माना भरने से इनकार करता है, तो मामला अदालत तक पहुंच सकता है. वहां दोषी पाए जाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इस कदम का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाना है.
बिना लाइसेंस सामान बेचना और भीख मांगना भी होगा महंगा
रेलवे ने बिना लाइसेंस के सामान बेचने वालों और भीख मांगने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. अब रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति सामान नहीं बेच सकेगा. इसी तरह भीख मांगने पर भी कार्रवाई की जाएगी. पहली बार नियम तोड़ने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
अगर जुर्माना नहीं भरा गया तो मामला अदालत में जाएगा, जहां दोषी व्यक्ति को तीन महीने तक की जेल, 5000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा मिल सकती हैं. बार-बार नियम तोड़ने वालों के लिए और भी कड़े प्रावधान किए गए हैं. चौथी बार या उससे अधिक बार पकड़े जाने पर एक साल तक की जेल और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.
PhonePe यूजर्स ध्यान दें! क्या आपके बैंक खाते से भी कट सकता है Inactivity Charge? जानिए पूरा सच
नियम तोड़ने वालों को ट्रेन और स्टेशन से हटाया जाएगा
रेलवे कर्मचारियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को ट्रेन या स्टेशन परिसर से बाहर कर सकें. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और यात्रा का माहौल सुरक्षित तथा व्यवस्थित बना रहे.
यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक सफर
रेलवे का मानना है कि इन नए नियमों से ट्रेन यात्रा पहले से ज्यादा स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक बनेगी. अब केवल अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं को ही सामान बेचने की अनुमति होगी. इससे यात्रियों को अनावश्यक भीड़, धोखाधड़ी और परेशानियों से राहत मिलेगी.
रेलवे प्रशासन इन नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दे रहा है. कई यात्रियों ने भी इन बदलावों का स्वागत किया है क्योंकि उनका मानना है कि इससे सफर के दौरान अनुशासन बढ़ेगा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा.
चोरी-छिपे महिलाओं की तस्वीरें लेने वालों पर कसा शिकंजा, अब तुरंत FIR और सख्त कार्रवाई की तैयारी
यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील
यह भी पढ़ें
रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल न हों. छोटे-छोटे नियमों का पालन न केवल आपकी जेब बचाएगा, बल्कि हजारों अन्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित करेगा. रेलवे की कोशिश है कि हर यात्री को एक सुरक्षित, शांत और सुखद यात्रा का अनुभव मिले.