जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

LPG संकट पर सरकार को घेरने चले सपा नेता ही कालाबाजारी में शामिल! लखनऊ में रिसॉर्ट से मिले 88 सिलेंडर

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत में भी देखा जा रहा है. देश में LPG किल्लत जैसी अफवाहों के बाद गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं. इस बीच लखनऊ में सपा नेता के रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर मिले हैं.

Author
15 Mar 2026
( Updated: 15 Mar 2026
03:09 PM )
LPG संकट पर सरकार को घेरने चले सपा नेता ही कालाबाजारी में शामिल! लखनऊ में रिसॉर्ट से मिले 88 सिलेंडर
Advertisement

LPG Gas Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के साथ अमेरिका की जंग ने तेल और गैस को लेकर वैश्विक संकट खड़ा कर दिया. भारत में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. LPG के लिए लाइन में लगे लोगों की लंबी-लंबी कतारे हैं. इस बीच गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है. 

गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के नेता के रिसॉर्ट से 88 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं. सपा नेता सोनू कनौजिया के खिलाफ गैस कालाबाजारी करने का आरोप है. लखनऊ के काकोरी थाने में उन पर FIR दर्ज की गई है. 

पत्नी के नाम से है गैस एजेंसी

Advertisement

बताया जा रहा है सपा नेता सोनू कनौजिया पत्नी के नाम से गैस एजेंसी चलाते हैं. वह अपने रिसॉर्ट में 88 सिलेंडर छिपाकर कालाबाजारी की तैयारी में थे. जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार 14 मार्च को अभिनंदन रिसॉर्ट पर छापा मारा था. जहां 88 गैस सिलेंडर रखे थे. यह रिसॉर्ट सपा नेता सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया का है. जबकि उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर भारत गैस की एजेंसी है. 

एक तरफ समाजवादी पार्टी गैस किल्लत को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर सपा के नेता ही कालाबाजारी कर रहे हैं. सोनू कनौजिया ने नियमों को ताक पर रखकर गोदाम की बजाय रिसॉर्ट में सिलेंडर रखे थे. पुलिस ने जब दबिश दी तो उन्हें पिक अप में ये सिलेंडर लदे हुए मिले. इस मामले में पुलिस ने सपा नेता सोनू कनौजिया, उनकी पत्नी और एजेंसी संचालक मंजू कनौजिया समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की है. 

BJP ने साधा निशाना

सिलेंडर कालाबाजारी में सपा नेता सोनू कनौजिया का नाम सामने आने के बाद BJP ने आड़े हाथों लिया. सिलेंडर पर सरकार को घेरने चली समाजवादी पार्टी पर BJP विधायक अभिजीत सांगा ने कहा, सपा विधायक हसन रूमी के घर अगर सिलेंडर नहीं है तो उन्हें अपने उस नेता से ले लेना चाहिए, जो कालाबाजारी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई शुरू, मार्केट में अब नहीं होगी गैस की कमी

Advertisement

दरअसल, एक दिन पहले सपा नेता हसन रूमी ने कहा था कि मेरे घर सिलेंडर नहीं है. रोजेदार बहनों को घंटों लाइन में लग रही है. सरकार झूठ बोल रही है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं. इसके बाद ही सपा नेता सोनू कनौजिया के रिसॉर्ट में सिलेंडर की खेप बरामद की गई. 

सरकार ने किया आश्वस्त

यह भी पढ़ें

भारत के कई शहरों, कस्बों में गैस किल्लत की अफवाहों के बाद लोग गैस एजेंसियों के बाहर जमा हो गए. UP में भी कई जगह लोग लाइनों में खड़े दिखे. हालांकि इस बीच सरकार ने लोगों को आश्वस्त किया कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है. पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें