Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी… सपा सांसद पर बरसे CM योगी, कहा- मानसिक दिवालियापन का शिकार

PM मोदी पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अशोभनीय टिप्पणी पर CM योगी आदित्यनाथ ने जमकर हमला बोला.

Source- IANS
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे. उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. 

PM मोदी पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अशोभनीय टिप्पणी पर CM योगी आदित्यनाथ ने जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद की ओर से की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है. 

‘मानसिक दिवालियापन का शिकार सपा सांसद’

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है।

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया. 

CM योगी ने कहा कि ऐसे अमर्यादित आचरण का जवाब देश की जनता समय आने पर जरूर देगी. गौरतलब है कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, स्मार्ट मीटर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी हमला बोला था, इस दौरान उन्होंने बेहद अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था. 

Loading Ad...

CM योगी से पहले UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी तीखी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि सपा सांसद के देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है. जिस प्रधानमंत्री का सम्मान देश ही नहीं, पूरी दुनिया करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं और भारतीय संस्कारों का अपमान है.

यह भी पढ़ें- ‘पहले डर लगता था, अब भरोसा है...’, महिला सुरक्षा पर योगी सरकार की तारीफ कर रहीं माताएं, बोलीं- अब नहीं रही कोई चिंता

यह भी पढ़ें

पंकज चौधरी ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है. प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है. उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...