×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'जिनकी सरकार में तार पर सूखते थे कपड़े अब वो भी...', यूपी में बिजली आपूर्ति पर CM योगी ने अखिलेश को दिया करारा जवाब

बिजली संकट की चर्चा के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने यूपी में बिजली कटौती के नाम पर राजनीति करने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया है.

'जिनकी सरकार में तार पर सूखते थे कपड़े अब वो भी...', यूपी में बिजली आपूर्ति पर CM योगी ने अखिलेश को दिया करारा जवाब
Image Credits: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और उर्जा संकट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष बिजली कौटती को लेकर योगी सरकार को बदनाम करने की साज़िश रच रही है. राज्य सरकार की बिजली व्यवस्था पर उठा रहे हैं.

सीएम योगी ने सपा को दिया करारा जवाब 

वहीं इस बीच बिजली संकट की चर्चा के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने यूपी में बिजली कटौती के नाम पर राजनीति करने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिजली व्यवस्था पर वो लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनके शासनकाल में प्रदेश की हालत ख़राब थी. हफ्ते के हिसाब से बिजली आती थीं. इतना ही सीएम योगी ने सपा को करारा जवाब देते हुए ये भी कहा है कि उस समय हालात ऐसे थे कि लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे. 

‘समाजवादी पार्टी के समय में बिजली नहीं आती थी’

सीएम योगी ने सपा को करारा जवाब देते हुए कहा, “याद करिए, ऊर्जा संकट पर उंगली कौन उठा रहे हैं? जिनके समय में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे, ये उनकी सच्चाई है. समाजवादी पार्टी के समय में बिजली नहीं आती थी, उस समय ये लोग क्या करते थे? किसी भी जिले में बिजली देनी हो तो एक सप्ताह रात्रि के लिए बिजली आती थी, दूसरे सप्ताह दूसरे जिले में आती थी. कभी दिन में तो कभी रात्रि में.”

Advertisement

‘जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी’

सीएम योगी ने आगे कहा कि “ये समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि समस्या के समाधान का है.  सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.”

‘ये हमारा नागरिक दायित्व भी बनता है’

Advertisement

सीएम योगी ने बिजली संकट पर बात करते हुए कहा, पूरी बिजली दी जा रही है. अगर, पावर स्टेशन पर ही शटडाउन हो रहा है तो उसके लिए विभाग को मौका भी देना चाहिए. विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है. मैंने स्वयं भी इसकी समीक्षा बैठक ली है. लेकिन, यह जिम्मेदारी केवल पावर कॉरपोरेशन की नहीं, हर नागरिक की बनती है कि वह इस समय पावर कॉरपोरेशन के साथ खड़े होकर के संकट का सामना करने में उनका सहयोग करे. ये हमारा नागरिक दायित्व भी बनता है. 

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा था निशाना

बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में "बड़े पैमाने पर बिजली संकट" को लेकर जनता का गुस्सा बढ़ रहा है और साथ ही ये भी दावा किया कि बीजेपी के विधायक और सांसद सिंबोलिक लेटर और कागज की ढाल के माध्यम से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, उप्र में असहनीय ‘महा विद्युत आपदा’ की वजह से लगातार बढ़ते आक्रोश से बचने के लिए भयभीत भाजपाई विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी के रूप में जिस ‘काग़ज़ी कवच’ से ख़ुद को बचाना चाह रहे हैं, वो चिट्ठी दरअसल अपनी सरकार को लिखा कोई ‘जन हित का पत्र’ नहीं है बल्कि भाजपा रूपी डूबते जहाज़ को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने के लिए ‘आवेदन पत्र’ है.” 

‘ये केवल परिवारवाले ही समझ सकते हैं’

सपा प्रमुख ने आगे लिखा था, “हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है, जो जनता को दुख-दर्द और दिक़्क़तों के सिवा कुछ नहीं देते हैं. इस जानलेवा गर्मी में परिवारों में बड़े बुज़ुर्गों, बीमारों, बच्चों और खाने-पानी की व्यवस्था में झुलसती महिलाओं की क्या दुर्दशा हो रही है, ये केवल परिवारवाले ही समझ सकते हैं.”

यह भी पढ़ें

 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें