×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, कहा- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तुरंत करें कार्रवाई, आदेश का इंतजार न करें

अगले महीने से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कारवाई के लिए शासन के इंतजार की प्रतीक्षा भी नहीं करने की बात कही है.

Author
26 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:51 AM )
CM योगी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, कहा- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तुरंत करें कार्रवाई, आदेश का इंतजार न करें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों में उल्लास बना रहे, कोई शरारत न पनपे. 

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा के आयोजन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

भड़काऊ नारेबाजी, हथियारों के प्रदर्शन पर रोक 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जातीय संघर्ष फैलाने की साजिश की जा रही हैं, जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए. कौशांबी, इटावा और औरैया में हाल की घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन किसी भी कार्रवाई के लिए शासन से आदेश की प्रतीक्षा न करे, बल्कि तत्परता और कानून के दायरे में रहकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे. श्रद्धालुओं की भीड़ में अराजक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष निगरानी और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजे, ढोल-ताशे आदि की ध्वनि सीमा तय की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ताजिया, शोभायात्रा या रथ की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक न हो. उन्होंने साफ कहा कि शोभायात्रा या जुलूस के लिए किसी भी गरीब का आश्रय हटाना या पेड़ काटना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा.

Advertisement

खुले में मांस बिक्री पर रोक 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और हर खाद्य दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से लिखा जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिवालयों में भीड़ प्रबंधन, सफाई और ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था हो, खासकर सोमवार के दिन. वहीं, मोहर्रम जुलूसों में सुरक्षा और आपसी संवाद को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया. उन्होंने अधिकारियों को विगत घटनाओं से सबक लेकर इस वर्ष किसी भी प्रकार की चूक न होने देने की चेतावनी दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें