Advertisement

Loading Ad...

इमरान का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब… घर की अलमारी में छुपा था हथियारों का कारखाना, मेरठ पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के खरदौनी गांव में पुलिस ने अलमारी के पीछे बने गुप्त तहखाने में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, मौके से 5 तमंचे और उपकरण बरामद हुए और मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

पश्चिम यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक ऐसे अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इंचौली थाना पुलिस ने खरदौनी गांव में देर रात छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही गुप्त हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. यह फैक्ट्री किसी कमरे में नहीं बल्कि एक साधारण सी दिखने वाली अलमारी के पीछे छुपे तहखाने में संचालित हो रही थी, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

अलमारी के पीछे छुपा था मौत का कारखाना

पुलिस के अनुसार, यह पूरा खेल बेहद चालाकी से चलाया जा रहा था. घर के अंदर रखी एक अलमारी के पीछे गुप्त रास्ता बनाया गया था, जो सीधे बेसमेंट में खुलता था. इसी तहखाने में अवैध तमंचे और हथियार बनाए जा रहे थे. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली खुफिया सूचना के बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. मौके से पांच तैयार तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं.

Loading Ad...

व्हाट्सएप से चल रहा था हथियारों का नेटवर्क

Loading Ad...

जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप के जरिए अपना तस्करी नेटवर्क बना रखा था. आरोपी इमरान अपने साथियों कुलदीप, नरेंद्र और उमंग ठाकुर के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को चला रहा था. पुलिस के मुताबिक, ये लोग तैयार हथियारों की सप्लाई गुप्त तरीके से विभिन्न इलाकों में करते थे.

छात्र भी निकला गिरोह का हिस्सा

Loading Ad...

गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय उमंग ठाकुर उर्फ देव का नाम सामने आने से पुलिस भी हैरान है. वह खुद को बीसीए का छात्र बताता है, लेकिन जांच में उसकी सक्रिय भूमिका हथियार तस्करी में पाई गई है. वहीं मास्टरमाइंड इमरान के साथ कुलदीप और नरेंद्र भी इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा थे. पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में भारी मात्रा में कच्चा माल और हथियार बनाने के औजार शामिल हैं.

मेरठ में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है जब मेरठ में इस तरह की अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ हो. कुछ समय पहले भी एक घर में बेड के नीचे तहखाना बनाकर हथियार बनाने का मामला सामने आया था. लगातार हो रहे ऐसे खुलासों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.

Loading Ad...

पुलिस की दूसरी कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

इसी बीच कोतवाली पुलिस ने भी एक अलग कार्रवाई में अंतरजनपदीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चेकिंग अभियान के दौरान खत्ता रोड से सलमान और समीर को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन पिस्टल और तीन देसी तमंचे बरामद हुए हैं. पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच हथियारों की डील चल रही थी, तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

बताते चलें कि मेरठ पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार आगे कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...