Advertisement
'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़ें...', बकरीद से पहले CM योगी का अल्टीमेटम, बोले- प्यार से मानेंगे तो ठीक नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे
बकरीद से पहले यूपी में सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नमाज तय स्थानों पर पढ़ी जाए, सड़कें जाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. सीएम ने साफ कहा कि प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा.
Advertisement
बकरीद से पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया कि सार्वजनिक जगहों पर व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो लोग शिफ्ट में पढ़ें. उन्होंने कहा, “प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
सीएम ने कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कतई नहीं होती है. आप जाकर देख लो नहीं होती है. सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर के चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा. क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें.'
संख्या ज्यादा है तो शिफ़्ट में पढ़ें नमाज
Advertisement
सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने अपने संबोधन में कहा, 'उन लोगों ने मुझसे कहा साहब कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है. हमने कहा शिफ्ट में कर लो. तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो. और नहीं है सामर्थ्य क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाई जा रही है और यह चाहिए आपको कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियम और कानून को मानना शुरू करें.'
Advertisement
कानून से नहीं होने देंगे कोई खेलवाड़
सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए ये भी कहा, 'कानून का राज होगा. कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे. नमाज पढ़नी आवश्यक है. आप शिफ्ट में पढ़िए. हम उसको रोकेंगे नहीं. लेकिन सड़क पर नहीं. सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे. सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है.'
Advertisement
प्यार से नहीं माने तो दूसरा रास्ता अपनाना होगा
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, 'हमने कहा भाई नहीं चलने देंगे. अराजकता नहीं सड़कों पर फैलने देंगे. प्यार से मानेंगे ठीक बात है. नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हमारा काम है संवाद बनाना. आप संवाद से मानेंगे संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो. बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का कार्य किया. देख लिया ताकत. इसलिए सरकार उन सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती.'
यह भी पढ़ें
बहरहाल, सीएम योगी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बहस तेज हो गई है. जहां बीजेपी इसे कानून व्यवस्था से जोड़कर देख रही है, वहीं विपक्ष इसे चुनावी माहौल से जोड़कर सवाल उठा रहा है. अब बकरीद से पहले प्रशासन के अगले कदमों पर सबकी नजर बनी हुई है.