Advertisement

Loading Ad...

बंगाल की सुवेंदु सरकार के फैसले का हुमायूं कबीर ने किया समर्थन, बोले- जब तक दुनिया रहेगी, वंदे मातरम् रहेगा

पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने बुलडोजर ऐक्शन और वंदे मातरम का समर्थन किया है. AJUP नेता ने ममता बनर्जी के कोर्ट जाने को नाटक बताते हुए कहा कि वंदे मातरम भारत की पहचान है और इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है. कभी बाबरी मस्जिद बनाने वाले बयान को लेकर चर्चा में आए विधायक हुमायूं कबीर अब अपने बदले हुए तेवरों की वजह से सुर्खियों में हैं. तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाने वाले कबीर ने इस बार बुलडोजर ऐक्शन, वंदे मातरम और ममता बनर्जी को लेकर ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे बंगाल में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है. 

बुलडोजर ऐक्शन पर खुलकर बोले हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने साफ शब्दों में कहा कि जहां भी अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत गतिविधियों में शामिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है. कबीर ने यहां तक कह दिया कि ऐसे मामलों में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है और वह बुलडोजर ऐक्शन का पूरा समर्थन करते हैं. उनके इस बयान को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल में बुलडोजर राजनीति को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है. बीजेपी जहां इसे कानून व्यवस्था से जोड़कर देखती है, वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते रहे हैं. ऐसे में हुमायूं कबीर का खुलकर समर्थन करना कई लोगों को चौंका रहा है.

Loading Ad...

वंदे मातरम पर भी दिया साफ संदेश

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 'वंदे मातरम्' अनिवार्य कर दिया है. सरकार के इस फैसले पर राजनीति तेज हो गई है. इस मुद्दे पर हुमायूं कबीर ने खुलकर प्रदेश सरकार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि ' वंदे मातरम् से कोई दिक्कत नहीं है, यह पहले से था, अभी भी रहेगा, जब तक दुनिया है तब तक रहेगा.उनके मुताबिक इस नारे से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए. बंगाल की राजनीति में वंदे मातरम को लेकर पहले भी विवाद देखने को मिल चुका है, इसलिए उनका यह बयान काफी चर्चा बटोर रहा है.

ममता बनर्जी के कोर्ट जाने को बताया नाटक

Loading Ad...

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट जाने पर भी हुमायूं कबीर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है और इससे पार्टी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला. कबीर ने 2021 चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय की घटनाओं को लोग भूले नहीं हैं. दरअसल, गुरुवार को ममता बनर्जी वकीलों की पोशाक में हाईकोर्ट पहुंची थीं. इसी दौरान कोर्ट परिसर में कुछ वकीलों ने ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए, जिसके बाद माहौल काफी गरमा गया. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थित वकीलों ने माहौल खराब करने की कोशिश की. हुमायूं कबीर ने यह भी ऐलान किया कि वह रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे और वहां से अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगे. उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा उनसे भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेगा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बंगाल की राजनीति में हुमायूं कबीर के ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब राज्य में लगातार राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ता दिखाई दे रहा है. ऐसे में उनके बदले हुए रुख को आने वाले चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...