Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत थी, लेकिन अब उनकी हालत पहले से बेहतर है.
Advertisement
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. साथ ही यूरिन इंफेक्शन की भी शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया.
डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर दी राहत की खबर
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास की हालत अब पहले से बेहतर है. डॉक्टरों का कहना है कि भर्ती होने के बाद उनकी सेहत में लगातार सुधार दर्ज किया गया है. महंत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी लगातार जानकारी ले रहे हैं. ऐसे में डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है और उपचार का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है.
Advertisement
विशेषज्ञ टीम की निगरानी में चल रहा इलाज
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज अस्पताल की सीसीएम टीम की देखरेख में किया जा रहा है. इस टीम का नेतृत्व डॉ. दिलीप दुबे कर रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार यूरिन इंफेक्शन की विस्तृत जांच की जा रही है और उसी के अनुसार इलाज आगे बढ़ाया जा रहा है. मेडिकल टीम उनकी हर जरूरी जांच पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की परेशानी दोबारा न हो.
तीन से चार दिन में मिल सकती है छुट्टी
Advertisement
यह भी पढ़ें
फ़िलहाल डॉक्टरों का कहना है कि महंत नृत्य गोपाल दास को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं. यदि इसी तरह स्वास्थ्य में सुधार जारी रहा तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर अयोध्या भेजा जा सकता है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है.