Advertisement
हवेली शैली की झलक, गंगा घाट थीम... देशभर के हैंडीक्राफ्ट्स से सजा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक
PM मोदी ने एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घघाटन किया. यह एयरपोर्ट आधुनिकता के साथ संस्कृति का संगम भी है. जो ‘भारत दर्शन’ का अनुभव देगा.
Advertisement
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात दी है. जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक आधुनिक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है.
जेवर एयरपोर्ट के वास्तु और इंटीरियर डिजाइन में उत्तर प्रदेश की विरासत को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा.
हवेली शैली में झलकेगी उत्तर प्रदेश की विरासत
Advertisement
एयरपोर्ट के डिजाइन में उत्तर प्रदेश की पारंपरिक हवेलियों की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देगी. वास्तुकला में इस्तेमाल किए गए डिजाइन एलिमेंट्स जैसे मेहराब, आंगन और पारंपरिक संरचनाएं यात्रियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ेंगे.
Advertisement
PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
Advertisement
गंगा घाट थीम से मिलेगा आध्यात्मिक अनुभव
टर्मिनल को गंगा घाट की थीम पर मल्टी-लेवल संरचना में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को वाराणसी और हरिद्वार के घाटों जैसा अनुभव मिलेगा. सीढ़ीनुमा डिजाइन, खुले स्पेस और प्रकाश व्यवस्था इस तरह तैयार की गई है कि यह आध्यात्मिक और शांत वातावरण का एहसास कराए.
Advertisement
हैंडीक्राफ्ट्स से सजेगा पूरा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट्स का उपयोग किया गया है. यह पहल न केवल भारत की विविध कला परंपराओं को प्रदर्शित करेगी, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय कारीगरों को भी एक वैश्विक मंच प्रदान करेगी.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़़ें- PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, CM योगी भी रहे मौजूद, जानें एशिया के सबसे बड़े हवाईअड्डे की खासियत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिजाइन इस बात का उदाहरण है कि कैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सांस्कृतिक पहचान को समाहित किया जा सकता है. हाईटेक सुविधाओं के साथ पारंपरिक थीम इसे अन्य एयरपोर्ट्स से अलग और विशिष्ट बना रही है.