जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नोटों की माला, जमकर डांस... पुणे पोर्श कांड के आरोपी के जश्न वाले Video पर बवाल, अब जारी की सफाई

मई 2024 में पुणे में तेज रफ्तार पोर्श कार ने इंजीनियरिंग कर रहे दो छात्रों को रौंद दिया था. जिसमें दोनों की मौत हो गई थी.

Author
29 May 2026
( Updated: 29 May 2026
03:36 PM )
नोटों की माला, जमकर डांस... पुणे पोर्श कांड के आरोपी के जश्न वाले Video पर बवाल, अब जारी की सफाई
Source- Screengrab/Viral Video
Advertisement

साल 2024 में महाराष्ट्र के पुणे का चर्चित पोर्श क्रैश मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया. जब आरोपियों का जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आया. नाबालिग आरोपी का पिता जमानत पर बाहर आया तो परिवार डांस करता हुआ दिखा. वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया. 

दरअसल, मई 2024 में पुणे में तेज रफ्तार पोर्श कार ने इंजीनियरिंग कर रहे दो छात्रों को रौंद दिया था. जिसमें दोनों की मौत हो गई थी, लेकिन कोर्ट ने सड़क हादसे और सेफ्टी पर 300 शब्दों का निबंध लिखवाकर आरोपी को जमानत दे दी थी. इसके बाद पूरे देश में आक्रोश देखा गया, लेकिन अब आरोपियों का वीडियो आने के बाद बवाल होने लगा. 

वीडियो में क्या देखा गया? 

वीडियो में देखा गया कि महीने भर पहले ही जमानत पर रिहा हुए नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ एक भव्य पार्टी में जश्न मनाते हुए दिखे हैं, विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ गले में नोटों की माला पहने हुए जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त.’

Advertisement

आरोपी परिवार के इस तरह जश्न मनाने पर पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है. मृत इंजीनियर अश्विनी कोष्ठा के पिता का कहना है कि आरोपी परिवार का यह व्यवहार बेहद असंवेदनशील है और यह पूरे मामले में पीड़ितों के दर्द का मजाक उड़ाने जैसा है. उन्होंने कहा कि जिस परिवार के नाबालिग बेटे की लापरवाही से दो युवाओं की जान गई, उसी परिवार का इस तरह जश्न मनाना समझ से परे है. 

आरोपियों ने सफाई में क्या कहा? 

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी के परिवार की सफाई आई है. उन्होंने वीडियो को लेकर किए गए दावों को खारिज किया. परिवार ने सफाई जारी करते हुए कहा, यह वीडियो 2 सितंबर 2023 का है, जिसमें गोवा के एक होटल में उनकी पत्नी शिवानी अग्रवाल के साथ उनकी 25वीं शादी की सालगिरह के जश्न का है. 

यह भी पढ़ें- पुणे में जहरीली शराब पीने से हुई 12 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Advertisement

यह भी पढ़ें

विशाल अग्रवाल ने कहा, उस समय परिवार पर किसी तरह की FIR भी दर्ज नहीं हुई थी. हादसे के बाद पहली FIR येरवडा पुलिस स्टेशन में 19 मई 2024 को दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा, वीडियो के साथ जानबूझकर भ्रामक रिपोर्ट दिखाई जा रही हैं. इससे परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है. आरोपी के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटवाने की मांग की है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें