PM मोदी की ईंधन बचत अपील पर अमल, कैलाशानंद गिरि जी ने एक वाहन से किया सफर; सामने आया वीडियो
पीएम मोदी ने ईंधन बचत की अपील की है. इस पर अमल करते हुए मंत्री, वीआईपी और साधु-संत भी एक वाहन से यात्रा कर रहे हैं. इसी क्रम में स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज को भी एक ही वाहन से कार्यक्रम के लिए रवाना होते देखा गया.
Follow Us:
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. इसी स्थिति को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि पेट्रोल, डीज़ल और अन्य ईंधन का सोच-समझकर उपयोग किया जाए. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने की सलाह दी है.
पीएम मोदी की अपील का दिख रहा जमीनी असर
पीएम मोदी की इस अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है. आम जनता के साथ-साथ देश के मंत्री, वीवीआईपी और कई धार्मिक संत भी एक ही वाहन का उपयोग करके यात्रा कर रहे हैं, जिससे ईंधन बचत का संदेश और मजबूत हो रहा है इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है जिसमें निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज को एक ही वाहन से कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करते हुए देखा गया. यह दृश्य ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को और अधिक प्रभावी बनाता है.
PM मोदी की अपील का अनुसरण कर रहे साधु-संत, निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज भी सिर्फ़ एक गाड़ी से कर रहे यात्रा.#PMModi #NarendraModi #SadhuSant #KailashanandGiriMaharaj pic.twitter.com/SKS1UFwXOq
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) May 18, 2026Advertisement
मंत्री अनिल खेड़ा भी रहे मौजूद
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल खेड़ा जी भी साथ उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति ने इस पहल को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया. प्रधानमंत्री मोदी की यह प्रेरणादायी पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश देती है. यदि लोग आवश्यकता अनुसार साझा वाहन या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, तो इससे ईंधन की भारी बचत, प्रदूषण में कमी और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार संभव है. यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें