Advertisement
‘मेरे भाई को फैजल खान ने मरवाया…’ जेल से निकलते ही भड़के रौशन आनंद, किया बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वे खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में आरोपी थे. जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए.
Advertisement
भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद पटना कोचिंग वाले रौशन सर को जमानत मिल गई है. जेल से आते ही रौशन आनंद ने खान सर उर्फ फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए. रौशन आनंद ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा फैजल खान को कुछ नेताओं का संरक्षण हासिल है.
रौशन आनंद ने कहा, फैजल खान का नार्को टेस्ट होना चाहिए. पुलिस फैजल खान के हाथों बिक चुकी है. उन्होंने दावा किया कि खान सर ने उनकी गिरफ्तारी के लिए करोड़ों रुपए बहाए हैं.
भाई की मौत के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया?
Advertisement
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वे खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में आरोपी थे. उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. जिसके बाद माना जा रहा है उनकी हत्या की गई है. जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने कहा,
Advertisement
‘मेरे भाई की हत्या फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक RS प्रसाद ने साजिश करके की थी. जब मैं बाहर था तो मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ, लेकिन जब मुझे जेल भेजा गया, तो मेरे भाई की हत्या कर दी गई.’
पटना, बिहार: ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद ने कहा, "मैं पहले अपने भाई का अंतिम संस्कार करूंगा। फिर मैं फैजल खान की असलियत सबके सामने लाऊंगा और सबको बताऊंगा कि फैजल खान टीचर है, गुंडा है, अत्याचारी है या षड्यंत्रकारी है..." pic.twitter.com/a6VKZl3aoe
— IANS Hindi (@IANSKhabar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 15, 2026Advertisement
Loading Ad...
इस बीच परिवार ने प्रिंस यादव की डेडबॉडी के फिर से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है. परिवार का कहना है कि सरकार मामले की गहनता से जांच करे.
प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने क्या कहा?
एक तरफ रौशन आनंद ने खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है तो दूसरी ओर खान ने संवेदना जताई है. खान सर ने कहा, ऐसी त्रासदी उनके सबसे बड़े विरोधी के साथ भी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए. घटना के वक्त प्रिंस यादव के साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे और उनके संपर्क किससे थे, इसकी जांच की चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.
Advertisement
वहीं, भाई की मौत के बाद इमोशनल होते हुए रौशन आनंद ने कहा, मेरा भाई खत्म हो गया, सब कुछ खत्म हो गया.’
दरअसल, रौशन सर और खान सर के बीच कथित तौर पर कोचिंग वार है. 2 जून को खान सर की कोचिंग बाहर फायरिंग की गई थी. इसी घटना के बाद रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वे पिछले कुछ समय से न्यायिक हिरासत में थे.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- ‘क्या वह अभी भी मंत्री हैं…’ बिहार में मंत्री की नियुक्ति पर ठनका CJI का माथा, सरकार और चुनाव आयोग से मांग लिया जवाब