Advertisement
बकरीद पर दुर्गाड़ी किला बना तनाव का केंद्र, नमाज के दौरान हिंदुओं की मंदिर में रोकी गई एंट्री; पूरे इलाके में तनाव
महाराष्ट्र के कल्याण में बकरीद पर दुर्गाड़ी किले को लेकर विवाद बढ़ गया. नमाज के दौरान दुर्गादेवी मंदिर की ओर हिंदुओं का प्रवेश रोके जाने पर शिवसेना और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
Advertisement
महाराष्ट्र के कल्याण शहर में बकरीद के मौके पर एक बार फिर दुर्गाड़ी किले को लेकर विवाद गहरा गया है. यहां स्थित दुर्गादेवी मंदिर और ईदगाह को लेकर वर्षों पुराना मामला इस बार फिर सुर्खियों में आ गया. नमाज के दौरान हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद शिवसेना और कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.
नमाज के दौरान रोका गया प्रवेश
दरअसल, दुर्गाड़ी किले के भीतर एक तरफ ईदगाह मौजूद है, तो वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध दुर्गादेवी मंदिर स्थित है. स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के दिन हर साल नमाज के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है. इसी व्यवस्था को लेकर इस बार विरोध तेज हो गया. गुरुवार को जैसे ही नमाज शुरू हुई, प्रशासन ने किले के अंदर हिंदू श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी. इसके बाद शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी.
Advertisement
#WATCH | Kalyan, Maharashtra | Security heightened at Durgadi Fort on Eid al-Adha as prayers are offered at the Idgah inside the fort complex. During this time, the administration temporarily stops Hindu devotees from entering the fort's Durgadevi Temple. Protesting against this,… pic.twitter.com/Nu0qxADfzn
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">May 28, 2026Advertisement
Loading Ad...
प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
एडीसीपी संजय जाधव ने बताया कि दुर्गाड़ी किले पर हर साल इसी तरह का विरोध देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि पिछले 30 से 40 वर्षों से यहां ऐसी स्थिति बनती रही है, लेकिन प्रशासन की कोशिश रहती है कि ईद की नमाज और विरोध प्रदर्शन दोनों शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
Advertisement
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की महाआरती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में शिवसेना के उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट के कार्यकर्ता भी शामिल रहे. पार्टी नेता विजय साल्ची के नेतृत्व में यहां महाआरती का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे लेकर पहुंचे और मंदिर में प्रवेश की मांग करते नजर आए. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी नगर सेवक महेश पाटिल को हिरासत में लिया है. महेश पाटिल ने कहा कि हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.
यह भी पढ़ें
फिलहाल इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. और पूरे इलाक़े में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है.