जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

जुलाई से नवंबर तक लगातार पांच महीने उपभोक्ताओं को मिली बिजली बिल में राहत। योगी सरकार देगी नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट.

Author
28 Oct 2026
( Updated: 28 Oct 2026
05:55 PM )
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट
Image Credit: NMF Input
Advertisement

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने जा रही है. फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) के तहत उपभोक्ताओं को 9.17 प्रतिशत की राहत दी जाएगी. इससे नवंबर के बिजली बिल में लागू बिजली शुल्क कम होंगे और घरेलू, व्यावसायिक व अन्य उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा. यह लगातार पांचवां महीना है, जब उपभोक्ताओं को नकारात्मक एफपीएएएस के माध्यम से राहत मिल रही है.

योगी सरकार ने खत्म किया दशकों का इंतजार, जरगो बांध तक पहुंचा 229 क्यूसेक पानी

लगातार पांचवें महीने बिजली बिल में मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार, उपभोक्ताओं को जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत दी गई थी. अब नवंबर में यह राहत बढ़कर 9.17 प्रतिशत हो गई है. इससे उपभोक्ताओं को लगातार पांच महीने बिजली बिल में राहत का लाभ मिलेगा.

Advertisement

बिजली खरीद और ईंधन की लागत घटने का लाभ उपभोक्ताओं को दे रहा यूपीपीसीएल

एफपीएएएस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत टैरिफ में शामिल लागत से कम होने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के रूप में दिया जाता है. यह राहत बिजली खरीद लागत के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है. यूपीपीसीएल इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है.

योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ा

Advertisement

उपभोक्ता हितों और पारदर्शी बिलिंग के प्रति यूपीपीसीएल प्रतिबद्ध

यह भी पढ़ें

यह राहत ऐसे समय मिल रही है, जब यूपीपीसीएल प्रदेश में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. लगातार पांच महीनों से मिल रही एफपीएएएस राहत उपभोक्ता हितों, पारदर्शी बिलिंग और कुशल बिजली खरीद के प्रति यूपीपीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें