Advertisement

Loading Ad...

टॉपर राहुल मीणा कैसे बना IRS अफसर की बेटी का दरिंदा? जानता था सारे भेद, एक चाबी वाली गलती से किया कांड, खुल गई कुंडली

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: राहुल IRS अधिकारी के घर पर काम करता था. कुछ दिन पहले उसे पैसों के लेन-देन के चलते काम से निकाल दिया गया था. जिससे वो खुन्नस खाए बैठा था.

Source- IANS
Loading Ad...

IRS अधिकारी की बेटी का रेप और मर्डर की वारदात ने पूरे दिल्ली को दहला दिया. IRS अधिकारी की बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाला आरोपी राहुल सलाखों के पीछे है, लेकिन इस अपराध ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया, जब एक बड़े अधिकारी की बेटी अपने ही घर के अंदर सुरक्षित नहीं तो लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठना लाजिम है. आखिर कैसे बेखौफ होकर राहुल घर के अंदर गया. 

IRS ऑफिसर की बेटी से रेप और मर्डर के आरोपी राहुल मीणा पर बड़ा खुलासा हुआ है. उसके घरवालों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है राहुल को जुए और नशे की लत लत चुकी थी. उसने ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए गंवा दिए थे. पता चला है कि राहुल लड़कियों के बारे में घिनौनी सोच भी रखता था.

12वीं में 90% मार्क्स लाकर किया था टॉप

Loading Ad...

IRS अफसर भी राहुल की हरकतों को समझ रहे थे. जब उसे नौकरी से निकाल दिया गया तो वही पर डाका डालने की साजिश रची, लेकिन लूट की साजिश हैवानियत भरी हो सकती है ये कौन ही सोच सकता है. पुलिस की पूछताछ में राहुल मीणा के घरवालों ने यह भी बताया कि वह पढ़ने में पहले होशियार था, 12वीं क्लास में उसने 90% मार्क्स हासिल किए थे.

Loading Ad...

घर में कैसे दाखिल हुआ राहुल? 

राहुल IRS अधिकारी के घर पर काम करता था. कुछ दिन पहले उसे पैसों के लेन-देन के चलते काम से निकाल दिया गया था. जिससे वो खुन्नस खाए बैठा था. राहुल को घर के सारे भेद पता थे, ये भी कि IRS अधिकारी घर की चाबी कहां रखते हैं घर में कब और कैसे दाखिल होना है. 

Loading Ad...

पुलिस ने बताया कि राहुल को पता था IRS अधिकारी और उनकी वाइफ सुबह जिम जाते हैं, घर में नौकरों के लिए डुप्लीकेट चाबी थी जो घर के बाहर सुरक्षित जगह रखी जाती थी. IRS अधिकारी ने राहुल को नौकरी से तो निकाल दिया था लेकिन चाबी रखने का ठिकाना नहीं बदला. इसी चाबी से राहुल घर में दाखिल हुआ था. 

CCTV फुटेज में उसे सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में घुसते हुए देखा गया, लगभग 9 मिनट बाद, वह घर के अंदर चला गया. लगभग एक घंटे बाद, सुबह करीब 7:20 बजे, उसे घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था. सुबह 8 बजे IRS अधिकारी और उनकी पत्नी जिम से लौटे तो बेटी को लहूलुहान हालत में पाया. 

UPSC की तैयारी कर रही थी बेटी 

Loading Ad...

यह घटना, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में स्थित वरिष्ठ अधिकारी के आवास पर हुई. उनकी बेटी UPSC की तैयारी कर रही थी. वह बेहद होनहार और शालीन थी और IAS बनना चाह रही थी. पढ़ाई के साथ-साथ वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थी. 

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस? 

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले को तीन अहम डिजिटल सुरागों की मदद से सुलझाया गया है. एक चोरी हुआ मोबाइल फोन, होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल और इंस्टाग्राम चैट की मदद से पुलिस टीम आरोपी राहुल मीणा तक पहुंच पाई.  राहुल मीणा कथित तौर पर अपराध करने के बाद फरार हो गया था. 

Loading Ad...

जांच के हिस्से के तौर पर आस-पास के इलाकों से मिले CCTV फुटेज की गहन जांच की गई. इस दौरान पता चला कि आरोपी अपने निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. इसके बजाय, उसने अलवर में उत्पीड़न की एक पिछली घटना के दौरान एक हैंडसेट चुराया था और एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए उस फोन का इस्तेमाल किया. 

जांच और आरोपी राहुल से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को काबू करने के लिए उसके सिर पर वार किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट कर मार डाला. इसके बाद घर में रखे गहने और 2.5 लाख रुपए लिए और अपने कपड़े बदलकर फरार हो गया. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात के बाद राहुल इंस्टाग्राम पर गुरुग्राम में रहने वाले एक रिश्तेदार के संपर्क में था. इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) के विश्लेषण और डिजिटल निगरानी तकनीकों के इस्तेमाल से पुलिस उसकी लोकेशन का सटीक पता लगाने में कामयाब रही. 

Loading Ad...

पड़ोसी महिला से यौन शोषण के आरोप 

राहुल मीणा राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला उसने 8 घंटे पहले ही अलवर में पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना इलाके की है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...