जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सपा राज में दलितों का होता था अपमान, अखिलेश के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का तीखा हमला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दलितों का अपमान सपा सरकार में होता था.

Author
26 Oct 2026
( Updated: 26 Oct 2026
06:02 PM )
'सपा राज में दलितों का होता था अपमान, अखिलेश के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का तीखा हमला
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज दलित सम्मान की बात कर रहे हैं लेकिन शायद वो भूल गए कि उनके राज में कैसे दलितों का शोषण होता था. वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर देवभूमि के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को भूमाफिया बताने वाली सपा आज जब दलित सम्मान की बात करती है तो हंसी आती है.

मुख्यमंत्री योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार

सपा सरकार में दलितों का होता था अपमान

Advertisement

संजय निषाद ने कहा कि आज वाल्मीकि जयंती के मौके पर अखिलेश यादव दलितों के सम्मान की बात कर रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा दलितों का अपमान सपा सरकार में होता था. उन्होंने अखिलेश के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था, जब सपा के लोग खुलेआम दलितों के साथ गुंडई करते थे. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उन्हें केवल अपनी जाति की चिंता थी. आज अखिलेश यादव भाईचारे की बात कर रहे हैं. लेकिन जनता अब सपा पर भरोसा नहीं करती और मोदी-योगी के साथ है.

'अखिलेश यादव ने देवभूमि के लोगों का अपमान किया'

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अखिलेश पर देवभूमि के लोगों का अपमान करने और दलित सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश को मुद्दों पर जवाब देने के बजाय इधर-उधर की बातें करने और आरोप लगाकर पीछे हटने की आदत है.

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने सुनाई प्रधानमंत्री को गांवों की बदलती तस्वीर, मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता आजम खान ने बाबा साहेब आंबेडकर को भूमाफिया बताया हो, उसके मुखिया को दलित उत्थान और महर्षि वाल्मीकि के सम्मान की बात करना शोभा नहीं देता. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न के मामलों में देश में शीर्ष पर था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें