जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्रनेता निर्मल चौधरी एग्जाम सेंटर से गिरफ्तार! छात्रों ने किया हंगामा, भजनलाल सरकार पर लगा बड़ा आरोप

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में फिलोसोफी की परीक्षा देने आए थे. अब इसे लेकर राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई हैं.

Author
21 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
04:22 AM )
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्रनेता निर्मल चौधरी एग्जाम सेंटर से गिरफ्तार! छात्रों ने किया हंगामा, भजनलाल सरकार पर लगा बड़ा आरोप
Advertisement

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में दर्शन शास्त्र की परीक्षा देने आए थे. तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. कैंपस में सुबह से ही सिविल ड्रेस में पुलिस ने डेरा डाल रखा था. दोनों नेताओं को हिरासत में लेते देख वहां मौजूद कुछ छात्र कैंपस में ही हंगामा करने लगे. हालांकि पुलिस की गाड़ी जाने के बाद मामला शांत हो गया. उधर, डीसीपी ईस्ट ने कहा कि अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है. वो निर्मल चौधरी के साथ खुद ही गाड़ी में जबरन घुस गए.

डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया- निर्मल चौधरी के खिलाफ साल 2022 में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज था. इसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना था. आज पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है. कुछ देर में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस लेकर नहीं आई है. वह खुद निर्मल को बचाने के कारण गाड़ी में बैठ गए थे. गांधी नगर थाने से विधायक अपने आवास पर चले गए थे.

अभिमन्यु पूनिया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
MLA अभिमन्यु पूनिया इसे लेकर अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है. क्या अब भाजपा के इस क्रुर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है, हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बन्द नहीं करेंगे.’ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें पुलिस दोनों को ले जाती दिख रही है और वहां मौजूद छात्र हंगामा कर रहें हैं. 

कई दिग्गज नेताओं ने किया विरोध
वीडियो के वायरल होने के बाद दिग्गज नेताओं ने इसका विरोध किया. कांग्रेस नेता सचिन रायलट ने विरोध करते हुए लिखा ‘विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया जी एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी जी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेने की मैं कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं.भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाना चाहती है, वह अस्वीकार्य है.

Advertisement


वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो पोस्ट किया और बीजेपी सरकार को घेरते हुए लिखा ‘राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया जी एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी  जी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक और अत्यंत निंदनीय है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैए से चुने हुए जनप्रतिनिधियों और छात्र शक्ति की आवाज़ को कुचलना चाहती है. सरकार का यह कृत्य अस्वीकार्य है. उन्हें अविलंब रिहा किया जाए, अन्यथा कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेगा.’


इधर विधायक हनुमान बेनिवाल ने विरोध में पोस्ट करते हुए लिखा ‘विधायक अभिमन्यु पुनिया तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को राजस्थान विश्वविद्यालय के कैंपस से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना न केवल जयपुर पुलिस का दोगलापन है बल्कि यह राजस्थान विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर जयपुर पुलिस का सीधा हमला है, मैं इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल त्वरित संज्ञान लेकर दोनों को तत्काल रिहा करवाएं |’

Advertisement

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें