Advertisement

Loading Ad...

केरल में बनी कांग्रेस की सरकार... 20 मंत्रियों के साथ वीडी सतीशन ने ली मुख्यममंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF सरकार के गठन के बाद वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तिरुवनंतपुरम में हुए समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए, जिसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.

Image Source: IANS/Video Grab
Loading Ad...

केरल की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद खास रहा. लंबे इंतजार के बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ऐतिहासिक जीत के बाद वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

कांग्रेस ने किया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

इस शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस ने केवल सत्ता संभालने का कार्यक्रम नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी पेश किया. समारोह में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस मौके पर पहुंचे. इन नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और ज्यादा चर्चा में ला दिया.

Loading Ad...

लंबे समय बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी

Loading Ad...

वीडी सतीशन की ताजपोशी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि केरल में लंबे समय बाद कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना है. इससे पहले साल 2011 में ओमन चांडी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे. ऐसे में यह वापसी कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है. पार्टी कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

नई सरकार में इन नेताओं को मिली जगह

Loading Ad...

नई सरकार में शामिल मंत्रियों की सूची भी काफी चर्चा में रही. वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक और बिंदु कृष्णा समेत कई बड़े नाम शामिल रहे. इसके अलावा एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन और अनूप जैकब को भी मंत्री बनाया गया है.

UDF सरकार में IUML को भी मिली बड़ी हिस्सेदारी

UDF सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी IUML को भी बड़ी भागीदारी मिली है. पार्टी के पांच नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इनमें पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, केएम शाजी और अब्दुल गफूर शामिल हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि IUML को मजबूत प्रतिनिधित्व देकर कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगियों को साफ संदेश दिया है कि सरकार में सभी दलों को सम्मान मिलेगा.

Loading Ad...

6 बार विधायक रह चुके हैं वीडी सतीशन

वीडी सतीशन के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे छह बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत चेहरों में गिने जाते हैं. केरल विधानसभा चुनाव 2026 में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ ही राज्य में दस साल से सत्ता में रही वामपंथी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि केरल में इस बार कांग्रेस की जीत को केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि राजनीतिक माहौल में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने साफ संकेत दिया कि पार्टी इस जीत को आने वाले समय के लिए बड़ा संदेश मान रही है. अब सभी की नजर वीडी सतीशन सरकार के फैसलों और नई राजनीतिक दिशा पर टिकी हुई है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...