Advertisement
‘आओ गले लगो…’ विरोध कर रहे कांग्रेसियों के लिए केंद्रीय मंत्री ने रोका काफिला, वायरल हो गया बात करने का अंदाज, Video
सीहोर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है. इससे पहले उन्होंने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
Advertisement
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीहोर पहुंचे. यहां उन्होंने जनकल्याण शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कुछ अफसरों को जनता का काम रोकने में मजा आता है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही आगाह किया और खास तौर पर कलेक्टर का जिक्र किया. उन्होंने कहा, अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता न लगाएं. सरकार जिस मंशा से काम कर रही है, अफसरों को भी उसी भावना से लागू करना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को क्या चेतावनी दी?
Advertisement
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसमें अफसरों को बाधा डालने के बजाय सहयोग करना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को PM आवास योजना का जिक्र करते हुए चेताया.
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘अगर किसी का पक्का मकान नहीं है और उसने आवेदन किया है तो उसकी जांच कीजिए, फिजिकल वेरिफिकेशन कीजिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि आवेदन ज्यादा आए तो उसे कोई न कोई बहाना बनाकर निरस्त कर दें. इससे जनता परेशान होती है. सरकार की नीति साफ है कि योग्य लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा.’
लोगों की शिकायतों का किया जिक्र
Advertisement
शिवराज सिंह ने कहा, उनके पास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से कई शिकायत आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि आवेदन सही होने पर भी अधिकारियों ने लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे. अधिकारी इस बात को भलीभांति समझ लें.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए बताया कि 21 हजार लोगों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद चेक किया जाएगा कि अगर किसी के पास आवास नहीं है तो उसका आवास बनाकर दिया जाएगा. किसी का कच्चा मकान है तो उसे पक्का बनाने के लिए योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी.
Advertisement
शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से सख्ती से कहा,
‘मैं सभी अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि पॉजिटिव माइंडसेट रखें. हमारा काम जनता की समस्याओं का समाधान करना है.’
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए 36 गांवों के लिए 36 नई सड़कें बनाने की घोषणा की, जिससे ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा.
शिवराज ने आश्वासन दिया कि जिसका कोई नहीं है, उसका शिवराज है. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.
Advertisement
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- आओ गले लगो
सीहोर पहुंचते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उनका विरोध किया, साथ ही रास्ता भी रोका है.
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गाड़ी रोकी और बाहर आकर कहा, ‘आओ गले लगो. मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, आपका भी प्रतिनिधि हूं.’ मामा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
'आओ हाथ मिलाओ, गले लगो' सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विरोध कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात. काफिला रोक-कर कहा- मैं आपका भी प्रतिनिधि हूं. #ShivrajSinghChauhan #MPNews #Sehore pic.twitter.com/gFTBabEn9N
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 21, 2026Advertisement
Loading Ad...
तस्वीरों में देख सकते हैं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं. तभी शिवराज सिंह का काफिला वहां से गुजरता है. अचानक केंद्रीय मंत्री की गाड़ी कार्यकर्ताओं के पास रुकती है. अंदर से शिवराज सिंह चौहान बाहर निकलते हैं और कार्यकर्ताओं से कहते हैं आओ हाथ मिलाओ, गले लगो. उन्होंने वहां रुककर कांग्रेस नेताओं की बात भी सुनी.
यह भी पढ़ें- फिर PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, ऐसा क्या बोल दिया? टेंशन में आ गई कांग्रेस
यह भी पढ़ें
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों की खाद की किल्लत, बीज की ऊंची कीमत और फसल बीमा की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा. जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि मांगें पूरी करते हुए किसानों की समस्या दूर करेंगे.