Advertisement

Loading Ad...

सीतापुर अग्निकांड के पीड़ितों को CM योगी का मरहम, तुरंत पहुंचाई 4 लाख की मदद, मिलेगा नया आवास

सीतापुर अग्निकांड में CM योगी ने फौरन कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को नया आवास मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, पीड़ितों तक 4-4 लाख की मुआवजा राशि भी पहुंचाई गई है.

Loading Ad...

Sitapur Fire Incident: सीतापुर में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. उन्होंने बिना देरी के तीनों मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता भेजी. इसके साथ ही अधिकारियों को जांच के बाद सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए. 

CM योगी के निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है. संबंधित विभागों को जरूरी कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को शीघ्र लाभ मिल सके. 

Loading Ad...

अग्निकांड पीड़ितों को चेक सौंपते अधिकारी

Loading Ad...

हादसे की जांच में जुटी टीम 

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और राहत कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. CM योगी के निर्देश पर अधिकारी लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- इस्टीमेट भिजवाएं, इलाज में सरकार करेगी भरपूर मदद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

क्या है सीतापुर अग्निकांड? 

यह भी पढ़ें

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव में शनिवार 4 मार्च को 21 घरों में आग लग गई थी. इस हादसे में 18 परिवार प्रभावित हुए, वहीं, तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो दादी-पोती भी शामिल थीं. दरअसल, आग शाम करीब 7 बजे खाना बनाते समय लगी, जब चूल्हे से निकली चिंगारी तेज हवा के साथ फैल गई और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घरों के साथ वहां रखे सामान और कैश भी जल गया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...