×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने पीएम मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी.

Author
12 Jun 2026
( Updated: 12 Jun 2026
10:43 AM )
सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
Image Credits: X/@PMOIndia
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की."

पीएम मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई

इससे एक दिन पहले बुधवार को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी थी.

Advertisement

योगी बोले- यह पूरे राष्ट्र के विश्वास की अभिव्यक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "145 करोड़ भारतीयों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्ण समर्पित तथा 'अमृतकाल' के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई."

राष्ट्रसेवा का अभियान नई गाथाएं लिखे: योगी

उन्होंने कहा, "भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व पड़ाव पूरे राष्ट्र के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है. इतिहास में विरले ही ऐसा नेतृत्व देखने को मिलता है, जो केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतिनिधित्व करता हो. यह सम्मान आपके समर्पण, त्याग, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा को समर्पित है, जिसने करोड़ों देशवासियों को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है."

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राष्ट्रसेवा का आपका यह अविराम अभियान भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखता रहे."

सीएम धामी ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं.

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, युवाओं का उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास, सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण, मजबूत एवं आधुनिक सैन्य शक्ति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियों ने 'नए भारत' की मजबूत नींव रखी है. राष्ट्रीय हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने देशवासियों में नया विश्वास और ऊर्जा का संचार किया है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर वह उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें