Advertisement

Loading Ad...

CM योगी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, गद-गद हो गई मालिनी अवस्थी, कही ऐसी बात चिढ़ जाएगा विपक्ष

मालिनी अवस्थी ने कहा कि एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि पहले की सरकारों ने इस दिशा में गंभीरता से क्यों नहीं सोचा. उनके अनुसार, एक महिला जो एसिड अटैक का शिकार हो जाती है, उसे न केवल शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है, बल्कि समाज की उपेक्षा और आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ता है.

Image Credits:  IANS/Videograb
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के फैसले का स्वागत करते हुए लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं के दर्द और समस्याओं को समझते हैं और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं.

तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं पर योगी का फैसला

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए. साथ ही इन महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

Loading Ad...

'महिलाओं के दर्द को समझते हैं सीएम योगी'

Loading Ad...

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मालिनी अवस्थी ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें गर्व है कि उत्तर प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो केवल प्रदेश के विकास की ही नहीं बल्कि महिलाओं के दुख-दर्द की भी चिंता करता है. उन्होंने कहा कि एसिड अटैक समाज पर एक कलंक है और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है.

मालिनी अवस्थी ने पुरानी सरकार पर साधा निशाना

Loading Ad...

मालिनी अवस्थी ने कहा कि एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि पहले की सरकारों ने इस दिशा में गंभीरता से क्यों नहीं सोचा. उनके अनुसार, एक महिला जो एसिड अटैक का शिकार हो जाती है, उसे न केवल शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है, बल्कि समाज की उपेक्षा और आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ता है. 

उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना एक मानवीय और संवेदनशील कदम है. इससे पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा. 

‘ये स्थिरता और आत्मविश्वास लाने में मदद करेगा’

Loading Ad...

मालिनी अवस्थी ने तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी महिलाओं को भी कई तरह की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सरकार द्वारा उन्हें आवास उपलब्ध कराने का निर्णय उनके जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास लाने में मदद करेगा. 

‘इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा’

लोक गायिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से वह उन्हें बधाई और धन्यवाद देना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा.

Loading Ad...

मालिनी अवस्थी ने विपक्ष को दिया मुंहतोड़ जवाब 

यह भी पढ़ें

बता दें कि मालिनी अवस्थी ने जिस तरह से सीएम योगी की तारीफ़ की है, वो योगी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. सपा और पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आए दिन सीएम और योगी सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करते ही रहते हैं, हालांकि जिस तरह से मालिनी अवस्थी से सीएम की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...