'जनता दर्शन' में छोटी बच्ची की कविता सुन CM योगी हुए गदगद, अधिकारियों को दिया तुरंत एडमिशन कराने आदेश
यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आए प्रदेशभर से लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व गंभीर निस्तारण के निर्देश दिए. कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया, जब एक मासूम बच्ची ने अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री को सैल्यूट कर स्कूल में दाखिले की मांग रखी.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान सीएम योगी ने एक-एक कर सभी प्रार्थियों से उन्होंने मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के उचित निस्तारण का निर्देश दिया. इस दौरान सबसे भावुक और दिलचस्प मामला तब सामने आया है. जब एक मासूम मुस्लिम बच्ची अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और उन्हें कविता सुनते हुए उनके सामने स्कूल में दाख़िले की मांग रखी. इस पर सीएम योगी ने उसे आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा.
जनता दर्शन कार्यक्रम के सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनें और जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें.
बच्चे के इलाज के लिए सीएम ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
‘जनता दर्शन’ में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं। उनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है. महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ प्रदेशवासी मेरा परिवार हैं. सरकार सभी के सुख-दुख में खड़ी है. पहले दिन से ही इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. आगे भी यह क्रम चलता रहेगा. धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.
बच्ची ने CM योगी को किया सैल्यूट
‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे. प्रार्थियों से मिलने के क्रम में मुख्यमंत्री एक महिला के पास पहुंचे और उनका प्रार्थना पत्र लिया. महिला के साथ आई बच्ची ने सीएम योगी को देख उन्हें सैल्यूट किया. इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए बच्ची से उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा. सीएम योगी सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो।
मुस्लिम बच्ची ने सुनाई सीएम को कविता
‘जनता दर्शन’ में मां के संग आई एक मुस्लिम बच्ची अनाबी अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कविता सुनाई. बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी खूब तारीफ की. सीएम ने बच्ची से पूछा कि स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी? बच्ची के हां कहने पर सीएम ने एडमिशन कराने का आदेश दिया. बच्ची ने सीएम योगी को कविता भी सुनाई- 'हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं. हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं. हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे. जय हिंद.' कविता सुनकर सीएम ने बच्ची का उत्साहवर्धन भी किया.
#WATCH | Lucknow | After meeting UP CM Yogi Adityanath during 'Janta Darshan', Anabi Ali says, "I met CM Yogi ji and requested him to get me admission in Loreto Convent school." https://t.co/cNAfXf9CnB pic.twitter.com/glX4BSfm70
— ANI (@ANI) February 2, 2026
बताते चलें कि जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह संवेदनशील और मानवीय रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने न सिर्फ लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, बल्कि बच्चों के सपनों और भविष्य को भी पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया. यह कार्यक्रम शासन की जवाबदेही और आमजन से सीधा संवाद का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें