×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘UP में बनी ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया’ सिंगापुर में CM योगी ने भारतीयों को बताई डिफेंस कॉरिडोर की ताकत

CM योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में नए उत्तर प्रदेश का विजन, विरासत और विकास के संगम की पूरी तस्वीर रखी. उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई भी दी.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
01:42 PM )
‘UP में बनी ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया’ सिंगापुर में CM योगी ने भारतीयों को बताई डिफेंस कॉरिडोर की ताकत
Advertisement

Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 दिवसीय सिंगापुर-जापान यात्रा पर हैं. उन्होंने सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरी तस्वीर प्रस्तुत की. जो UP कभी दंगों और कर्फ्यू के लिए जाना जाता था, वही आज विकास, निवेश, आस्था, औद्योगिक प्रगति और वैश्विक विश्वास का केंद्र बन चुका है. 

CM योगी ने सिंगापुर में भारतीय समाज को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. CM योगी ने कहा, अब वह दंगों वाला UP नहीं है. अब न कर्फ्यू है, न दंगा, अब उत्तर प्रदेश में सब चंगा है. उन्होंने कहा, नए उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, विरासत और विकास के संगम और कानून-व्यवस्था में आए व्यापक परिवर्तन को विस्तार से रखा. 

'ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया'

CM योगी ने कहा, UP में डिफेंस कॉरिडोर बना है.'ऑपरेशन सिंदूर' में जो ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी, वह लखनऊ की ही है, कैसा सटीक निशाना था उसका, अच्छे-अच्छे को कंपा दिया था. इस पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. 

Advertisement

विरासत और विकास का अद्भुत संगम बना UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य UP आज जिस परिवर्तन का साक्षी है, वह बीते 9 साल की प्रतिबद्धता, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है. कभी दंगे, असुरक्षा और अराजकता जिसकी पहचान बन गए थे, वही प्रदेश आज कानून-व्यवस्था, निवेश और विकास का मॉडल बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए उत्तर प्रदेश ने ‘विरासत और विकास’ का संतुलित और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है. CM योगी ने कहा, राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक मर्यादा और आत्मगौरव का प्रतीक है. काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास हमारी शाश्वत परंपरा को आधुनिक स्वरूप में स्थापित करता है, जबकि मथुरा-वृंदावन की पावन भूमि भारत की भक्ति और अध्यात्म की जीवंत अभिव्यक्ति है. समरसता का साक्षात दृश्य महाकुंभ में देखने को मिलता है, जहां करोड़ों श्रद्धालु संगम में एक साथ आस्था की डुबकी लगाते हैं, न कोई बड़ा, न छोटा. सब एक स्वर में ‘हर-हर गंगे’ का उद्घोष करते हैं. यही भारत की आत्मा है और यही उसकी शक्ति.  

9 साल में तीन गुना हुई UP की अर्थव्यवस्था

Advertisement

CM योगी ने कहा कि इसी सोच और रणनीतिक क्रियान्वयन का परिणाम है कि UP की अर्थव्यवस्था बीते नौ साल में तीन गुना हुई है और प्रति व्यक्ति आय में भी लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है. प्रदेश में 34 से ज्यादा सेक्टोरल नीतियां लागू हैं. 75,000 एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है. क्लस्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए है. निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही हैं. आज भारत में बनने वाले मोबाइल फोन का लगभग 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का करीब 60 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है. अब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक शांतिपूर्वक विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है. 

भारतीय प्रवासियों को UP आने का न्योता 

मुख्यमंत्री ने निवेश, पर्यटन और औद्योगिक साझेदारी के लिए सभी को UP आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए और अधिक संभावनाओं से भरा है. CM योगी ने कहा, विश्व के किसी भी कोने में रह रहा भारतीय समुदाय अपनी मातृभूमि के प्रति जो अटूट लगाव और आत्मीयता रखता है, वह हम सभी को भारत के विकास में योगदान देने के लिए नई प्रेरणा देता है. उन्होंने प्रवासी भारतीयों के उत्साह और समर्पण के लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें इतनी गहरी हैं कि हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी भारतीय अपनी पहचान और मूल्यों से जुड़े रहते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन CM योगी की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए ₹6,650 करोड़ के 3 MoU

CM योगी ने कहा, एक ऋषि ने कहा था, ‘दुर्लभं भारते जन्म, मानुषं तत्र दुर्लभम्’ यानी भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लेना ही दुर्लभ है और उसमें भी मनुष्य के रूप में जन्म लेना अत्यंत सौभाग्य की बात है. यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय होना चाहिए कि उसके पूर्वजों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और वही जड़ें आज भी उसे मातृभूमि के प्रति आकर्षित करती हैं. ग्लोबल विलेज की अवधारणा भारत ने सदियों पहले “वसुधैव कुटुम्बकम्” के रूप में दी. 

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश

Advertisement

CM योगी ने कहा कि माता और मातृभूमि का ऋण जीवनभर बना रहता है. भारतीय संस्कृति हमें यह सिखाती है कि जिस धरती पर हम रहें, उसके प्रति पूर्ण कृतज्ञता और दायित्वबोध के साथ कार्य करें. यही भारतीय संस्कार हैं. उन्होंने सनातन परंपरा के सार्वभौमिक दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने सदियों पहले ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया. यह धरती एक परिवार है. आज ‘ग्लोबल विलेज’ की जो अवधारणा दुनिया में प्रचलित है, उसका मूल भाव भारत ने हजारों वर्ष पहले स्थापित कर दिया था. 

CM योगी ने कहा, PM मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ इसी भारतीय चिंतन की आधुनिक अभिव्यक्ति है. विकास तभी संभव है जब सामूहिकता और कृतज्ञता का भाव साथ हो. हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है और उसी सहभागिता से नया भारत आगे बढ़ रहा है. 

‘जल्द ही भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’

CM योगी ने कहा, भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर अपनी शक्ति और क्षमता का परिचय दे रहा है. शीघ्र ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा. यह केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प है. डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे अभूतपूर्व हैं. 

AI समिट का जिक्र 

Advertisement

यह भी पढ़ें

CM योगी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘AI समिट’ का उल्लेख करते हुए कहा 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को स्वीकार किया. विश्व के विकसित देशों ने भी PM मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर से 140 करोड़ देशवासियों और वैश्विक समुदाय के हित में उठाए जा रहे कदमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें