×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM योगी ने खुद भरी डिजिटल जनगणना... देश की पहली ऑनलाइन जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, बोले- हमारी जनगणना, हमारा विकास

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान डिजिटल जनगणना अभियान में हिस्सा लेते हुए ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरा. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से 21 मई तक इस डिजिटल प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

CM योगी ने  खुद भरी डिजिटल जनगणना... देश की पहली ऑनलाइन जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, बोले- हमारी जनगणना, हमारा विकास
Image Source: X/ @yogiadityanath
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शनिवार को अपने गृह जिले गोरखपुर के दौर थे. इस दौरान डिजिटल जनगणना अभियान में हिस्सा लेकर सीएम योगी ने बड़ा संदेश दिया. गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वगणना यानी सेल्फ एनुमेरेशन का डिजिटल प्रपत्र खुद भरा. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से भी 21 मई तक चलने वाली इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

पहले चरण में भरी जा रहीं जरूरी जानकारियां

दरअसल, पूरे देश में इस समय जनगणना का पहला चरण चल रहा है. इस चरण में घर के मुखिया, परिवार के सदस्यों, घर की लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारियां डिजिटल माध्यम से दर्ज की जा रही हैं. सरकार का मानना है कि स्वगणना की प्रक्रिया से जनगणना का काम तेजी से पूरा होगा और ज्यादा सटीक आंकड़े सामने आएंगे.

मुख्यमंत्री ने खुद पोर्टल पर दर्ज की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सभी जरूरी जानकारियां खुद दर्ज कीं. उन्होंने कहा कि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है, जो तकनीक के जरिए पारदर्शिता और तेजी दोनों सुनिश्चित करेगी. मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’ की भावना के साथ यह अभियान प्रदेश और देश के भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार देगा.

Advertisement

जनगणना को बताया विकास का आधार

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या गिनने का काम नहीं है, बल्कि यह विकास की दिशा तय करने का भी सबसे बड़ा माध्यम है. सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में जनगणना के आंकड़े काफी मदद करते हैं.

डिजिटल तकनीक से प्रक्रिया होगी मजबूत

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से रियल टाइम डेटा तैयार होगा, जिससे प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी और भरोसेमंद बनेगी. खास बात यह है कि 7 मई को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही डिजिटल जनगणना के पहले चरण का शुभारंभ किया था.

बताते चलें कि अब सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरें, ताकि आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जा सके. यही वजह है कि प्रदेश सरकार लगातार लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें