×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM उमर अब्दुल्ला पर चढ़ा सनातन का रंग, खीर भवानी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें Video

खीर भवानी मंदिर में पूजा के बाद CM अब्दुल्ला ने पुजारियों से बात कर मंदिर की जरूरतों के बारे में पूछा. उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से भी बात की.

Author
18 Jun 2026
( Updated: 18 Jun 2026
03:31 PM )
CM उमर अब्दुल्ला पर चढ़ा सनातन का रंग, खीर भवानी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें Video
Image Source- Screengrab/Video/X/NMF
Advertisement

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंदेरबल में खीर भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बकायदा आरती की और दुग्धाभिषेक किया. CM अब्दुल्ला का पूजा-पाठ करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. 

दरअसल, गंदेरबल में 22 जून को भव्य खीर भवानी मेला लगने जा रहा है. उच्च स्तर पर इसकी तैयारियां हो रही हैं. CM अब्दुल्ला इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने खीर भवानी मंदिर में जाकर मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा अर्चना की. 

तस्वीरों में देख सकते हैं मंदिर के पुजारी CM उमर अब्दुल्ला के साथ पूजा पाठ कर रहे हैं. उनके हाथ में आरती की थाली है. पूजा खत्म होने के बाद पुजारियों और न्यास के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया.

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से की मुलाकात

CM उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए. फिर उन्होंने मंदिर का दौरा किया, पूजा की और इसके बाद श्रद्धालुओं से मुलाकात की. CM अब्दुल्ला ने मंदिर के पुजारी से बात कर मंदिर के लिए जरूरी कार्यों पर बात की. साथ ही साथ हरसंभव मदद का आश्वासान दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘माहौल बिगाड़ रहे…’ सीनियर वकीलों पर बिफरे चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जानें, पूर्व जज से जुड़ा क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CM अब्दुल्ला ने कहा कि 22 जून को आयोजित होने वाले इस पवित्र मेले में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे. स्थानीय विधायक होने के नाते उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यह जानने की कोशिश की कि कौन-कौन से काम अभी बाकी हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी. CM अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि मैं विधायक होने के नाते यह देखने आया हूं कि यहां क्या तैयारियां हो रही हैं और क्या काम बाकी रह गए. उन्होंने पुजारियों को आश्वासन दिया कि 22 जून से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें