×
जिस पर देशकरता है भरोसा

राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, खुद सुनीं लोगों की शिकायतें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन रही है. उन्होंने बताया कि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से हेल्पलाइन सेंटर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Author
29 May 2026
( Updated: 29 May 2026
12:21 PM )
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, खुद सुनीं लोगों की शिकायतें
Image Credits: IANS/X/@BhajanlalBjp
Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खुद फोन पर आम लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए. 

मुख्यमंत्री ने सीधे शिकायतकर्ताओं से किया संवाद 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर यह जानने की कोशिश की कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं.

एक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कोटा जिले के खैराबाद निवासी प्रिंस नाम के युवक से फोन पर कहा, "मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, बताइए आपकी क्या समस्या है?"

Advertisement

मुख्यमंत्री की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता हुए हैरान

मुख्यमंत्री की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता कुछ पल के लिए हैरान रह गया. इसके बाद उसने बिजली आपूर्ति से जुड़ी अपनी परेशानी बताई. मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को मामले का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए और शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि समस्या का शीघ्र निपटारा होगा.

इसी तरह दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा निवासी पुनीराम ने पट्टे से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी. इस पर भजनलाल शर्मा ने कहा, "मैं आपके गांव आ चुका हूं. आपके मामले को लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं." मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर शिकायतकर्ता ने संतोष जताया.

Advertisement

अजमेर जिले के अराई निवासी हेमराज ने अपने क्षेत्र में पानी की समस्या की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

 राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन से होगा आम लोगों की समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन रही है. उन्होंने बताया कि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से हेल्पलाइन सेंटर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और मॉनिटरिंग सिस्टम की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए, अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए और शिकायतों के समाधान की मजबूत निगरानी सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें