×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘जब दुनिया ने किया विरोध, तब इंडिया ने…’ इजरायली PM नेतन्याहू ने भारत को बताया सबसे अलग, तारीफ में क्या कह दिया

ईरान से जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के रिश्तों की तारीफ करते हुए भारत को अपना खास दोस्त बताया.

Author
29 May 2026
( Updated: 29 May 2026
06:20 PM )
‘जब दुनिया ने किया विरोध, तब इंडिया ने…’ इजरायली PM नेतन्याहू ने भारत को बताया सबसे अलग, तारीफ में क्या कह दिया
Source- IANS/X/@IsraeliPM
Advertisement

ईरान से जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी दुनिया के निशाने पर है. एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने अपने ऊपर उठते सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने भारत को फिर एक बार अपना सच्चा दोस्त करार दिया. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के रिश्तों की तारीफ करते हुए भारत को अपना खास दोस्त बताया. उन्होंने कहा, उनके देश को जहां दुनिया के अधिकांश हिस्सों में विरोध का सामना करना पड़ता है, वहीं भारत में इसके उलट है. नेतन्याहू ने कहा, 
 
‘जहां दुनिया इज़राइल को ग़लत ठहरा रही है, वहीं भारत को इज़राइल से बहुत ज़्यादा प्यार है, सच में बहुत ज़्यादा. भारत में उनके फॉलोअर्स कहीं और से ज़्यादा हैं.’ 

इजरायल के लिए भारत में बेपनाह प्यार- नेतन्याहू


नेतन्याहू ने कहा, भारत में इजरायल को जबरदस्त समर्थन मिलता है. उन्होंने इसे अविश्वसनीय और कमाल का बताया और कहा कि उनके भारत में जितने फॉलोवर्स हैं, उतने दुनिया के किसी हिस्से में नहीं हैं. 

नेतन्याहू का ये बयान भारत और इजरायल के रिश्तों को द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचाने में काफी अहम माना जा रहा है. फरवरी में ही PM मोदी ने इजरायल का दौरान किया था. हालांकि उनके भारत लौटते ही इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़ी स्ट्राइक की. 

Advertisement

गाजा पर इजरायल के 70% कंट्रोल का आदेश

इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के 70% हिस्से पर कंट्रोल करने का आदेश दिया. एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम इस समय हमास को दबा रहे हैं. अब हम गाजा पट्टी के 60% इलाके को कंट्रोल करते हैं, पहले हम 50% पर थे, फिर 60% पर पहुंचे. मैंने आदेश दिया है कि इसे बढ़ाकर 70% तक पहुंचते हैं. फिलहाल वहीं से शुरुआत करते हैं. हम हर तरफ से उन पर दबाव बना रहे हैं और बाकी बचे लोगों से भी निपटेंगे.’

गाजा में जंग के ढाई साल हो चुके हैं, जिसमें 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में 20 हजार से ज्यादा तो बच्चे ही हैं. जबकि 78% हिस्सा तबाह हो गया है यानी इतनी इमारतें ध्वस्त हो गईं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें