जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कपड़े फाड़े, अंडे फेंके… TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, हेलमेट पहनाकर बचाई गई जान

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं पहनाते तो जान भी जा सकती थी.

Author
30 May 2026
( Updated: 30 May 2026
05:58 PM )
कपड़े फाड़े, अंडे फेंके… TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, हेलमेट पहनाकर बचाई गई जान
Source- IANS/Screengrab
Advertisement

Attack on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है. अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे. तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे फेंके, मारपीट की, जिसमें उनके कपड़े भी फट गए. 

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अभिषेक बनर्जी को बड़ी मुश्किलों से निकाला गया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हेलमेट पहनाकर सुरक्षा घेरे में बाहर भेजा. मामला सोनारपुर के कमराबाद इलाके का है. बताया जा रहा है अभिषेक बनर्जी के दौरे से पहले यहां BJP के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. जो अभिषेक के दौरे का विरोध कर रहे थे. आरोप है कि इनमें मौजूद कुछ महिलाओं के हाथ में अंडे थे जो अभिषेक बनर्जी पर फेंके गए. 

अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप 

आरोप है कि इलाके में पहुंचते ही BJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी. अभिषेक बनर्जी ने बताया कि ये लोग उन्हें मारना चाहते थे, उनकी शर्ट फाड़ी गई. इस दौरान वहां कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं था. हेलमेट की वजह से उनकी जान बची. उनका कहना है कि वे ऐसे हमलों से डरेंगे नहीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि इलाके में अभिषेक बनर्जी और TMC को लेकर भारी नाराजगी थी. बदहाल सड़क और अव्यवस्थाओं से लोग परेशान थे. हालांकि अभिषेक पर हमले के पीछे क्या कारण रहा और किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया, लेकिन मारपीट के दौरान उनके लिए चोर-चोर के नारे भी लगाए गए थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें