×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गोलियों की तड़तड़हाट से हिल गया प्रयागराज, माफिया अतीक के करीबी इरफान की हत्या, गैंग के शूटर पर FIR

माफिया अतीक का करीबी और प्रॉपर्टी डिलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे गैंग की पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद माना जा रहा है. पुलिस अतीक के शूटर रहे आसिफ दुर्रानी की तलाश कर रही है.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 09 Apr 2026
07:28 PM )
गोलियों की तड़तड़हाट से हिल गया प्रयागराज, माफिया अतीक के करीबी इरफान की हत्या, गैंग के शूटर पर FIR
Advertisement

UP के प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी मच गई. 47 वर्षीय मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इरफान माफिया अतीक का करीबी माना जाता था. वह अतीक का गनर भी रह चुका है. 

जानकारी के मुताबिक, इरफान की हत्या उस वक्त हुई जब, घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे. उसी समय दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और मोहम्मद इरफान पर अंधाधुन फायरिंग कर दी. हमलावरों का निशाना इतना सटीक था कि गोली सीधे सीने में लगी. जिससे इरफान की मौके पर ही मौत हो गई. 

पिस्टल लहराते हुए बदमाश फरार

Advertisement

वारदात प्रयागराज के करेली इलाके की है. सरेआम गोलीबारी औ मर्डर के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है, बदमाशों ने बाइक इरफान के बिल्कुल नजदीक रोकी, इसके बाद चार में से एक बदमाश बाइक से उतरा और गोलियों की बौछार कर दी. सभी हमलावरों ने गमछे से मुंह को ढका हुआ था. फायरिंग के दौरान बाइक स्टार्ट ही थी जैसे ही काम हुआ चारों पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए. 

जहां वारदात हुई, वहां से 250 मीटर दूर ही ऐनुद्दीनपुर में इरफान का घर था. लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी. लहूलुहान हालत में इरफान को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

इरफान और माफिया अतीक का पुराना रिश्ता 

बताया जा रहा है मोहम्मद इरफान माफिया अतीक के साथ-साथ भाई अशरफ का भी करीबी रहा है. अतीक और अशरफ से इरफान की जान-पहचान गाड़ी चलाने से शुरू हुई थी फिर धीरे-धीरे उसने करीबियों में जगह बना ली. वह अशरफ की गाड़ी चलाने से लेकर गनर तक रह चुका है. 

Advertisement

परिवार ने क्या बताया? 

इस हत्याकांड का अतीक से कनेक्शन और कारणों की भी जांच की जा रही है. परिवार ने इरफान की मौत के लिए आसिफ दुर्रानी और उसके भाई पर आरोप लगाया है. दुर्रानी माफिया अतीक अहमद के ही गैंग का शूटर रहा है. इस घटना की पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच हो रही है. अतीक पर दर्ज कई FIR में आसिफ दुर्रानी का नाम भी रहा है. 

पुलिस का कहना है कि आसिफ दुर्रानी और इरफान दोनों प्रॉपर्टी का काम करते थे, ऐसे में दोनों के बीच काम और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पुरानी रंजिश में दुर्रानी ने इरफान को गोली मारी है. DCP नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि CCTV और आस-पास के लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें