Advertisement
‘मुख्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को जेवर ले आए’, CM योगी के विजन को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सराहा
योगी सरकार में UP सेमीकंडक्टर और मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा. 40 हजार करोड़ के आयात वाले उत्पाद अब जेवर में बनेंगे. UP की बदलती तस्वीर को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव CM योगी के विजन को सराहा है.
Advertisement
गौतम बुद्ध नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और तकनीकी प्रगति को लेकर बड़ा भरोसा जताया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा विजन दिया कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को जेवर ले आए हैं. रेल मंत्री ने CM योगी का आभार भी जताया.
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जिन इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद के लिए भारत पहले 40 हजार करोड़ रुपये का आयात करता था, अब उसका निर्माण भारत में ही होगा और जेवर इसका प्रमुख केंद्र बनेगा. सेमीकंडक्टर के बाद अब जेवर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहा है.
रेल मंत्री ने किया बुलेट ट्रेन का जिक्र
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने कहा, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कई बड़ी परियोजनाएं स्थापित होंगी, जिससे UP देश के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों में शामिल होगा.
Advertisement
रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले बजट में बुलेट ट्रेन को स्वीकृति दी है. यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी, पटना होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगी. दिल्ली से लखनऊ की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट और जेवर से लखनऊ की दूरी केवल 1 घंटे 40 मिनट में तय की जा सकेगी. उन्होंने हंसते हुए कहा, आप आराम से गाड़ी में चाय-कॉफी पीते और बातचीत करते हुए लखनऊ पहुंच जाएंगे.
उन्होंने कहा, PM मोदी का सपना पूरे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का कायाकल्प करना है. बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी.
Advertisement
CM योगी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने क्या कहा?
केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी इस भूमि पूजन समारोह को सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बनाती, बल्कि यह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रमाण है. कुछ सालों पहले तक उत्तर प्रदेश अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन आज प्रदेश औद्योगिक विकास, तकनीकी प्रगति और निवेश आकर्षित करने के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा, PM मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के लिए एक विश्वसनीय और सक्षम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर बनकर उभरा है और उत्तर प्रदेश इस विश्वास का प्रमुख केंद्र बना है. मोदी जी के विजन और योगी जी के सक्षम नेतृत्व में राजनीतिक स्थिरता, पारदर्शी नीतियों, कुशल युवा शक्ति और मजबूत बुनियादी ढांचे ने उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक सप्लाई चेन का स्वाभाविक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि CM योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए विकसित भारत के संकल्प में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य बनेगा.
Advertisement
उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने सराहा
इस मौके पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने UP को देश के सबसे भरोसेमंद औद्योगिक निवेश केंद्रों में से एक बताया. अंबर इंटरप्राइजेज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ जसबीर सिंह ने कहा कि यह केवल भूमि पूजन नहीं, बल्कि भारत की अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रॉनिक्स व मैन्युफैक्चरिंग की मजबूत नींव रखने का ऐतिहासिक अवसर है. यह पहल PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
जसबीर सिंह ने CM योगी, यूपी सरकार और यीडा का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जब लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में शाम 7 बजे उन्हें भूखंड आवंटन पत्र दिए गए, तब उनके साथ आए कोरियाई प्रतिनिधि ने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में रविवार को भी सरकार काम करती है. उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह बात मुख्यमंत्री से साझा की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि यह नया उत्तर प्रदेश है. यह दिन नहीं देखता, केवल आगे बढ़ने और प्रगति करने के लिए काम करता है.'
Advertisement
मुख्यमंत्री को दिया दक्षिण कोरिया आने का निमंत्रण
इस अवसर पर कोरियन सर्किट्स के सीईओ यांग हो चो ने कहा कि यह पहली बार है जब मैं भारतीय भाषा में बोल रहा हूं. उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और उनकी टीम के अविश्वसनीय सहयोग ने ही इस दिन को संभव बनाया है. इतना अपनापन और स्वागत का अहसास कराने के लिए हम आभारी हैं.
यह भी पढ़ें- जेवर से लिखी जाएगी भारत की नई ऊर्जा कहानी, 8200 करोड़ के मेगा निवेश पर CM योगी का बड़ा ऐलान
Advertisement
यह भी पढ़ें
कोरिया सर्किट्स और अंबर के बीच यह साझेदारी बेहद विशेष है, जिसमें दक्षिण कोरिया की उन्नत तकनीक और भारत की मजबूत विनिर्माण क्षमता का संगम देखने को मिलेगा. इस प्लांट में उन्नत एचडीआई पीसीबी का निर्माण किया जाएगा, जिनका उपयोग मोबाइल फोन, आईटी उत्पादों और मेमोरी मॉड्यूल में किया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों को दक्षिण कोरिया आने और वहां की मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का निरीक्षण करने का निमंत्रण भी दिया.