×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ दहाड़ा बुलडोजर, 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद जमींदोज, 3000 हजार पुलिस जवान तैनात

बुलडोजर कार्रवाई से पहले पिंक सिटी के कई इलाकों में एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया गया. माहौल खराब न हो इसके लिए करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया गया.

Author
08 Jun 2026
( Updated: 08 Jun 2026
03:36 PM )
जयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ दहाड़ा बुलडोजर, 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद जमींदोज, 3000 हजार पुलिस जवान तैनात
अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर में गरजा बुलडोजर
Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ महा-अभियान चलाया गया. यहां पांच धार्मिक स्थलों के साथ-साथ 125 से ज्यादा जगहों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा नूरानी मस्जिद की हो रही है. जिसे प्रशासन ने जमींदोज कर दिया. 

बुलडोजर कार्रवाई से पहले पिंक सिटी के कई इलाकों में एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया गया. माहौल खराब न हो इसके लिए करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया गया. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने जगतपुरा में नूरानी मस्जिद के साथ-साथ नंदपुरी अंडरपास के पास भी कार्रवाई की. सोमवार सुबह कतार में बुलडोजर पहुंचे तो लोगों के बीच हलचल तेज हो गई. नंदपुरी में करीब एक दर्ज बुलडोजर एक्शन के लिए पहुंचे थे. 

अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन 

बताया जा रहा है नूरानी मस्जिद पांच मंजिला थी. इसमें रविवार देर रात ईशा की नमाज के बाद ताला लगा दिया गया था. इसके बाद सोमवार सुबह बुलडोजर पहुंचा और चंद सेकंड में मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया. नूरानी मस्जिद 45 साल पहले बनाई गई थी. 

नंदपुरी में JDA की यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई. जहां सड़क की जगह के बीच कई इमारतें आ रही थी. इनमें कई धार्मिक स्थल भी हैं. जिन पर JDA का बुलडोजर चला दिया. इस दौरान इलाके में इंटरनेट के साथ-साथ बिजली सप्लाई भी रोक दी गई. 

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहें, गलत जानकारी या भड़काऊ सामग्री फैलाई जा सकती है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था में खलल पड़ सकता है. इसलिए, जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने यह आदेश जारी किया था.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाहें, गलत जानकारी या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने, बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा करने से बचने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत, जेडीए सड़क के दायरे में आने वाले पांच धार्मिक ढांचों को हटाने जा रहा है. इस अभियान को आसानी से पूरा करने के लिए जयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. 

जेडीए की विजिलेंस ब्रांच के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आनंद शर्मा के अनुसार, 22 मई को इसी रास्ते पर 134 अतिक्रमण हटाए गए थे. उस कार्रवाई के बाद, प्रभावित धार्मिक ढांचों से जुड़ी मैनेजमेंट कमेटियों और संबंधित लोगों को उन्हें अपनी मर्जी से दूसरी जगह ले जाने का समय दिया गया था.

Advertisement

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति 

लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा यह रास्ता नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है और छह बड़े रिहायशी इलाकों से होकर गुजरता है. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से हरे कृष्ण मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी और नंदपुरी व जगतपुरा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. 

यह भी पढ़ें- 2 बुलडोजर, 1 क्रेन और महज 2 घंटे का ऑपरेशन...संभल में अवैध रूप से बनी मस्जिद जमींदोज, 'आई लव मोहम्मद' के झंडे भी मिले

यह भी पढ़ें

इस प्रोजेक्ट से मालवीय नगर और तेजी से विकसित हो रहे अन्य रिहायशी इलाकों समेत आस-पास की 50 से ज्यादा कॉलोनियों के निवासियों को फायदा होने की उम्मीद है. मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हटाया गया है, जिसमें एक मजार, दो छोटे मंदिर और एक सत्संग भवन भी शामिल हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें