Advertisement

Loading Ad...

छत पर बम, तलवार, लाठियां… TMC दफ्तर में छापेमारी के दौरान हथियार बरामद, रची जा रही थी कौनसी साजिश?

हुगली में TMC नेता राजेश अली के कार्यालय में पुलिस की इस छापेमारी में कई हथियार बरामद किए गए. ये हथियार छत पर छुपाकर रखे गए थे.

File Photo/IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद तृणमूल कांग्रेस सत्ताधारी BJP के निशाने पर है. हत्या की तह तक जाने के लिए पुलिस गहरी जांच में जुटी हुई है. इसी बीच हुगली में TMC दफ्तर में पुलिस को छापेमारी के दौरान चौंकाने वाली सामग्री मिली. 

TMC के हुगली वाले ऑफिस की छत पर पुलिस को बम, तलवार और लाठियों के साथ कई हिंसक सामान बरामद हुआ. इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. दरअसल, गुप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों और आरामबाग पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था. हुगली में TMC नेता राजेश अली के कार्यालय में पुलिस की इस छापेमारी में कई हथियार बरामद किए गए. ये हथियार छुपाकर रखे गए थे. जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे थे. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये बम और हथियार कहां से आए थे और किसने यहां पर रखा था. 

TMC दफ्तर में मनरेगा कार्ड का क्या है कनेक्शन? 

Loading Ad...

हथियारों के साथ-साथ राजेश अली के ऑफिस से कई मनरेगा ज़ब कार्ड भी मिले हैं. इस बरामदगी के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. BJP इन हथियारों का कनेक्शन बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा से जोड़ रही है. BJP ने यह आरोप भी लगाए कि अभिषेक बनर्जी चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आरामबाग आए थे, उन्हीं के जोशीले भाषण के बाद यहां हथियार जमा किए गए होंगे. कार्यालय में किसी बड़ी हिंसा की प्लानिंग की जा रही थी. इसके अलावा राजेश अली के ऑफिस से सफेद साड़ियां और सफेद थान भी बरामद हुए हैं. 

Loading Ad...

नतीजों के बाद सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा और झड़प की वारदातें सामने आई थी. इतना ही नहीं नतीजों के बाद भी BJP और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आए थे. चुनाव नतीजों के बाद ही सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार दो आरोपी बिहार के रहने वाले है जिनका नाम मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है. इसके साथ ही एक आरोपी बलिया का है और उसका नाम राज सिंह बताया जा रहा है. बंगाल में 4 मई को नतीजे आए थे और 6 मई को चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...