Advertisement

अश्लील गाने बजाए तो खैर नहीं… बिहार में अश्लीलता पर सरकार का ‘हंटर’ डिप्टी CM सम्राट चौधरी का नया आदेश

बिहार में होली से पहले सरकार ने कानफोड़ू और अश्लील गानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नए निर्देशों के तहत FIR और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ (Double Meaning) वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है. डिप्टी CM ने सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर अश्लील गाने चलाने वालों पर एक्शन के निर्देश दिए हैं. सम्राट चौधरी ने FIR और और सख्त कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं. 

बिहार में होली से पहले सरकार ने कानफोड़ू और अश्लील गानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सार्वजनिक स्थानों, समारोहों और गाड़ियों में अश्लील गानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो ऐसे गानों को चलाने वालों के साउंड सिस्टम भी जब्त किए जाएंगे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है, इस तरह के गानों का प्रसारण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

महिला की सुरक्षा को प्रभावित करते हैं अश्लील गाने

सम्राट चौधरी ने कहा, सस्ते दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं. सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में ऐसे गानों के प्रसारण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा प्रभावित होती है और वे असहज महसूस करती हैं. उन्होंने बच्चों के लिए भी इन गानों को नकारात्मक बताया. 

डिप्टी CM ने कहा, ऐसे गानों का बच्चों के मानसिक विकास और सोच पर नेगेटिव असर पड़ता है. यह एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं. जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे. 

FIR से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि होली पर्व को लेकर सभी जिलों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और आयोजनों में बजने वाले ऐसे गानों को चिन्हित किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 79 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. साउंड सिस्टम जब्त कर आयोजकों और वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ, नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सम्राट चौधरी ने आम लोगों से भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने आम लोगों से कहा, इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी अश्लील गानों का प्रसारण होते देखें तो स्थानीय प्रशासन या पुलिस को इसकी सूचना दें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. क्योंकि समाज में स्वस्थ और सुरक्षित माहौल बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. महिलाओं की गरिमा और बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →