Advertisement
Bengal Election 2026: रूपा गांगुली, निशीथ प्रामणिक… बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, नामी चेहरों पर दांव
पश्चिम बंगाल का मैदान फतेह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा जोर लगा रही है. BJP ने दूसरी लिस्ट जारी की है. जिसमें कई नामी चेहरों पर दांव लगाया है.
Advertisement
Bengal BJP Second List of Candidates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई है.
BJP की दूसरी लिस्ट में एक्ट्रेस रूपा गांगुली का भी नाम है. इससे पहले BJP ने 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी.
देखें बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट
Advertisement
दूसरी सूची में बंगाल की कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. मेक्लिगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंत देब अधिकारी और माल (एसटी) से सुकरा मुंडा चुनाव लड़ेंगे.
Advertisement
इसके साथ ही, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, भरतपुर से अनामिका घोष, दार्जिलिंग से नोमन राय, फरक्का से सुनील चौधरी, इटाहार से सबिता बर्मन, बैरकपुर से कौस्तग बागची, बारासात से शंकर चटर्जी, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी, टीएमसी ने 294 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Advertisement
इस सूची के जरिए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सीटों पर खास फोकस दिखाया है. पार्टी का लक्ष्य इन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करना है.
BJP ने पहली लिस्ट में किए बदलाव
BJP ने पहली लिस्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं. बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदलाव करते हुए अब विस्वजीत खान को उतारा है. वहीं, जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को BJP ने समर्थन दिया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इससे पहले BJP ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें कई दिग्गजों के नाम शामिल थे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.