×
जिस पर देशकरता है भरोसा

घंटा-घड़ियाल और मंत्रोच्चार… धार के भोजशाला में हिंदू पक्ष बड़ी जीत के बाद उमड़ा आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से भोजशाला मामले में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली है. कोर्ट के फैसले के बाद धार स्थित भोजशाला परिसर में पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई. वहीं एएसआई ने हिंदू समुदाय को पूजा-पाठ के लिए बिना रोक-टोक प्रवेश की अनुमति दे दी है.

घंटा-घड़ियाल और मंत्रोच्चार… धार के भोजशाला में हिंदू पक्ष बड़ी जीत के बाद उमड़ा आस्था का सैलाब
Image Source: Screengrab / IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से धार के भोजशाला प्रकरण में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली है. इसके बाद भोजशाला मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और हवन कुंड में आयोजित हवन कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के अलावा धार के जिलाधिकारी रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी मौजूद रहे. बता दें कि हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने शुक्रवार को इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई करते हुए भोजशाला-कमाल मौला परिसर को वाग्देवी (मां सरस्वती) मंदिर घोषित किया था और हिंदू पक्ष को यहां पूजा करने का अधिकार दिया था. इसके बाद एएसआई (ASI) ने शनिवार को हिंदू समुदाय को बिना किसी रोक-टोक के स्मारक परिसर में पूजा-पाठ के लिए प्रवेश की अनुमति दे दी.

केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई 

सावित्री ठाकुर ने भोजशाला मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान कहा कि वह लंबे समय से यहां दर्शन करने आती रही हैं. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद अब हिंदू समुदाय को स्थायी रूप से पूजा-पाठ और दर्शन की अनुमति मिल गई है, जो आस्था से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशी की बात है. केंद्रीय मंत्री ने इस फैसले पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि न्यायालय ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया है. इसके साथ ही धार के ज़िलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में आगे की प्रक्रिया तय करने की जिम्मेदारी एएसआई को दी गई थी. उन्होंने कहा कि एएसआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना कराई जा रही है और भविष्य में भी सभी व्यवस्थाएं उन्हीं नियमों के अनुसार संचालित की जाएंगी.

सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम 

Advertisement

धार के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले और संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले समन्वय बैठक आयोजित की गई थी. उसी बैठक में तय नियमों के आधार पर भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. एसपी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है, ताकि शांति और भाईचारा बना रहे. उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार हाईकोर्ट के आदेश और लागू नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है. जो लोग निर्देशों का पालन कर रहे हैं, प्रशासन उनकी सराहना करता है, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में बदले माहौल को लेकर हिंदू पक्ष में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. वहीं प्रशासन भी पूरे मामले पर सतर्क नजर बनाए हुए है, ताकि आगे की सभी धार्मिक गतिविधियां शांति और तय दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न कराई जा सकें.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें