Advertisement

Loading Ad...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: नामांकन के एक दिन बाद BJP प्रत्याशी अभिषेक ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार का ऐलान

अभिषेक कुमार ने एक दिन पहले ही नामांकन किया था. उनकी नाम वापसी के बाद BJP ने तुरंत नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना दिया.

Image Source- बांकीपुर के नए प्रत्याशी नीरज सिन्हा/पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार/IANS
Loading Ad...

Bankipur Bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. जबकि उन्होंने एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया था. 

इस दौरान NDA के वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक को जीत का आशीर्वाद भी दिया था. BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में अभिषेक निर्णायक जीत हासिल करेंगे, लेकिन इसके एक दिन बाद ही अभिषेक की नाम वापसी चौंकाने वाली है. 

पार्टी ने तय किया अगला उम्मीदवार

Loading Ad...

वहीं, अभिषेक कुमार के नाम वापसी के साथ ही BJP ने दूसरे उम्मीदवार को भी फाइनल कर दिया है. बताया जा रहा है नीरज कुमार सिन्हा अब बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार हैं. अभिषेक कुमार ने चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह पारिवरिक कारणों को बताया. उन्होंने BJP ऑफिस पहुंचकर यह जानकारी दी. और BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की जानकारी दी. इसके बाद बांकीपुर से विजय कुमार सिन्हा उम्मीदवार होंगे. इसी के साथ चुनाव से पहले हलचल तेज और मुकाबला दिलचस्प हो गया.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट का अभिषेक बनर्जी को अल्टीमेटम, '15 जुलाई तक आवाज का नमूना दें, वरना सुरक्षा हटेगी'

दूसरी ओर, जनसुराज पार्टी से प्रत्याशी प्रशांत किशोर भी लगातार क्षेत्र में पैदल यात्रा कर जनता से समर्थन जुटा रहे हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को नतीजों की घोषणा की जाएगी. 

Loading Ad...

अभिषेक कुमार ने क्या कहा? 

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि वह निजी और पारिवारिक कारणों से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है. पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुना था, जिसके लिए मैं पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं लेकिन पारिवारिक कारणों से मैं यह चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. मैं आगे भी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा.’ अब अभिषेक कुमार के चुनाव मैदान से हटने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा? 

नीरज कुमार सिन्हा का जन्म एक जुलाई 1994 को पटना में हुआ. उन्होंने बी.ए. तक की पढ़ाई की है. नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से BJP संगठन से जुड़े रहे हैं. उन्होंने साल 2006 में BJP 
जॉइन की थी. इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. वह नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में भी वह नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं.

Loading Ad...

 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...