×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी की पहल से बलिया को मिलेगी काशी जैसी पहचान, 50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर

यूपी के सीएम योगी की मंजूरी के बाद बलिया में महर्षि भृगु कॉरिडोर को हरी झंडी मिली. 50 करोड़ की परियोजना में मंदिर का विस्तार, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

CM योगी की पहल से बलिया को मिलेगी काशी जैसी पहचान, 50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर
Yogi Adityanath (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जिले के धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र महर्षि भृगु मंदिर को अब भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का रास्ता साफ हो गया है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने भृगु कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही करीब 50 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है. यह फैसला न सिर्फ धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि बलिया को नई पहचान भी देगा.

मंत्री के प्रयासों से साकार होगा सपना

दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से यह परियोजना अब जमीन पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने अपने संकल्प पत्र में इस वादे को शामिल किया था, जिसे अब पूरा करने की दिशा में तेजी आई है. इस कॉरिडोर के तहत मंदिर परिसर का विस्तार किया जाएगा और उसे सुंदर बनाया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

प्राचीन आस्था से जुड़ा है भृगु मंदिर

Advertisement

महर्षि भृगु को हिंदू धर्म में सप्तऋषियों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. बलिया का यह मंदिर हजारों साल पुराना आस्था केंद्र माना जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए इस मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की योजना बनाई गई है. परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विभाग ने मिलकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है.

काशी की तर्ज पर होगा विकास

जानकारी देते चलें की प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार भृगु कॉरिडोर बनने के बाद बलिया को काशी और विंध्याचल की तरह एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. मंदिर के आसपास के क्षेत्र को नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा. इसके लिए भूमि अधिग्रहण और संरचना से जुड़े काम भी किए जाएंगे. उद्देश्य यह है कि प्राचीनता को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएं. इस परियोजना का फायदा सिर्फ मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा. इससे पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे. छोटे दुकानदारों, गाइड और परिवहन से जुड़े लोगों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है. आसपास के बाजार और सड़कों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा.

श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और साफ-सुथरे रास्ते मिलेंगे. साथ ही बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर अनुभव मिलेगा.

Advertisement

बताते चलें कि भृगु कॉरिडोर बनने से बलिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी. मंदिर की प्राचीन गरिमा को बनाए रखते हुए इसे आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा. साथ ही बड़े धार्मिक आयोजनों को भव्य तरीके से आयोजित करना भी आसान हो जाएगा. बता दें यह परियोजना बलिया के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें