‘बड़े भैया ऐसा मत करो…’ हाथ जोड़ता रहा मुस्लिम शख्स, थप्पड़, लात-घूंसों से मारता रहा युवक, आरोपी को मिला तगड़ा सबक
UP के बदायूं में मुस्लिमों से बदसलूकी और मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी अक्षय के खिलाफ एक्शन लिया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे.
Follow Us:
Badaun Muslim Assault Video Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मामूली विवाद में मुस्लिम लोगों से मारपीट और बदसलूकी की गई. इस दौरान आरोपियों ने एक बुजुर्ग शख्स को थप्पड़ भी मारे. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया.
पूरा मामला बदायूं के रुदायन कस्बे का है. जहां एक लड़के ने एक मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपशब्द कहते हुए पिटाई की. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार शख्स मुस्लिम बुजुर्ग और युवक के पास आता है, हॉर्न बजाते हुए उन्हें हटने के लिए कहता है. फिर वह शख्स अपशब्द और मारपीट करना शुरू कर देता है.
आधार कार्ड मांगते हुए की पिटाई
मारपीट का जो वीडियो सामने आया है. उसमें देखा गया कि एक लड़का तीन मुस्लिमों को पहले अपशब्द कहता है फिर उन्हें पीटने लगता है. हाथों से पीटता है लातों से पीटता है. इस दौरान साइड खड़े एक बुजुर्ग शख्स को भी थप्पड़ मारता है और युवक की इस बदसलूकी पर वहां खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे. पीड़ितों में से एक युवक को कहता है 'बड़े भैया ऐसा मत करो.' लेकिन वह नहीं सुनता. इस दौरान आरोपी मुस्लिम लोगों से आधार कार्ड भी मांगता है और तीनों को पीटते हुए दूर ले जाता है.
पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया. पीड़ित अब्दुल सलाम ने थाने में दी गई अपनी तहरीर में बताया, 16 फरवरी 2026 की दोपहर वह अपने साथियों आरिफ और जावेद के साथ कस्बा रुदायन गए थे. रास्ते में एक स्कूटी सवार युवक तेज हॉर्न बजाने लगा. रास्ते से न हट पाने पर युवक ने स्कूटी रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी. उन्हें जेहादी तक कहा और फिर मारपीट शुरू कर दी. आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा के तौर पर हुई. वह वार्ड नंबर 8, रुदायन का रहने वाला है. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस घटना में अकेला अक्षय नहीं उसके साथी भी शामिल थे.
मामले में राजनीति तेज
इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए इस घटना की निंदा की. उन्होंने लिखा, ‘थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुई यह घोर आपत्तिजनक घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. सरेआम अभद्रता और मारपीट की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि वर्तमान BJP सरकार के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत चिंताजनक है.’ फिलहाल आरोपी अक्षय पुलिस की गिरफ्त में है और अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें